राशिफल के हिसाब से आज मेष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा

0
133
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से आज मेष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं राशिफल में आज का दिन कन्या राशि वालों को मानसिक तनाव देगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन। पहले देखते हैं आज का पंचांग

9 नवम्बर 2020 पंचांग

सूर्योदय-  प्रातः 6:34 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:28  बजे तक, मास- कार्तिक कृष्ण पक्ष, तिथि-अष्टमी सुबह 6:50 बजे तक तत्पश्चात् नवमी, दिन सोमवार, नक्षत्र- आश्लेषा सुबह 8:42 बजे तक तत्पश्चात मघा, योग- ब्रह्मा रात्रि अंत 1:28 बजे तक तत्पश्चात् ऐन्द्र, करण- कौलव, राशि- चन्द्रमा कर्क राशि में सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक तत्पश्चात् सिंह राशि में

- Advertisement -

आज का शुभ व अशुभ समय

शुभ समय- सुबह 9:25 बजे से 10:40 बजे तक

राहुकाल- सुबह 7.56 बजे से सुबह 9.17 बजे तक

आज का राशिफल 

मेषः- आपको समाज में सम्मान मिलेगा एवं सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे।

वृषः- आपमें सहनशीलता की कमी आयेगी। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित समस्याओं बढे़गी। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है।

मिथुनः- आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी।

कर्कः- आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे।

सिंहः- आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ बनी रहेगी। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा।

कन्याः- आपके द्वारा किया गया कठिन परिश्रम भी सफलता नहीं मिलने देगा। आप भोग-विलास की वस्तुओं पर धन का व्यय करेगे। आपको ज्वलनशील वस्तुओं से हानि होने की सम्भावना रहेगी।

तुलाः- आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

वृश्चिकः- धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा।

धनुः- आपको शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा।

मकरः- आपकी देश-विदेश की यात्राओं का योग बन सकता है। मन में अशान्ति रहेगी एवं मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा।

कुम्भः- राशिफल के मुताबिक आपको शारीरिक परेशानी बढेगी। आपकीं दूसरे व्यक्तियों पर शक करने की आदत बढेगी। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी

मीनः- आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। आपके शत्रुओं की वृद्धि होगी। अनायास आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा। आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आप का जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो तो आप अधिक साहसी हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी अडिग रहते हैं। आपमें विशेषता है कि आप अपने कार्यों को गोपनीय रखते हैं। लेकिन अवगुण भी है कि बुद्धिमान होते हुए भी आप आलसी हैं, जब तक कार्य प्रारम्भ नहीं होता तब तक आलसी हैं और एक बार कोई कार्य प्रारम्भ कर दिया तो आप विपरीत परिस्थितियों में भी उसको पूर्ण करेंगे ही। आपमें सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आप कितने ही भटक क्यों न जाएं, फिर भी अपने लक्ष्य से अलग नहीं होते हैं। आपकी उन्नति में मूंगा, लाल रंग के वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। 9, 18, 27, श्रेष्ठ तिथियां हैं। 6, 15, 24 सहायक तिथियां हैं। श्रेष्ठ समयः प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 18 अप्रैल से 29 जून के मध्य। जिन व्यक्तियों का किसी भी वर्ष में जन्म 18 अप्रैल से 24 जून के मध्य 9, 18, 27 तारीखों को हुआ हो वे आपके लिए निष्ठावान व सहायक सिद्ध होंगे। जीवन-साथी मित्र आदि का चयन करते समय ध्यान रखें। शुभ दिनः सोमवार, मंगलवार, गुरूवार और शुक्रवार। अपने मांगलिक कार्य इन्हीं दिनों सम्पन्न करें। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 4 है उनसे सावधान रहें। घोर शत्रुता वाला अंक है। विवाह और व्यापारिक सम्बंधों से बचें। विशेषः आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं लेकिन यदि आप सप्लाई, सेना, ठेकेदारी, होटल, उपकरण, कृषि, फलिस आदि के व्यवसाय से जुड़ते हैं तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। इस माह व दिसम्बर में व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक या मांगलिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन, सम्मान, यश कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। जुलाई से अक्टूबर के मध्य व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

- Advertisement -