राशिफलः 7 जनवरी मकर राशि वाले व्यक्तियों के लिए उत्तम है

0
141
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः 7 जनवरी का दिन मकर राशि वाले व्यक्तियों के लिए उत्तम है। भूमि का सौदा करने के लिए उत्तम रहेगा और आर्थिक दृष्टि से भी अच्छा रहेगा। व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी। वहीं  वृष राशि वाले व्यक्ति व्यर्थ कार्यों से बचें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ेगा और आर्थिक हानि का भी डर रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

7 जनवरी 2021 का पंचांग 

सूर्योदय- प्रातः 7:08 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:39  बजे तक, मास- पौष कृष्ण पक्ष, तिथि- नवमी रात्रि 11:57 बजे तक तत्पश्चात् दशमी, दिन- गुरुवार, नक्षत्र- चित्रा दोपहर 3:44 बजे तक तत्पश्चात् स्वाती, योग- सुकर्मा रात्रि 9:13 बजे तक तत्पश्चात् धृति, करण- तैतिल, राशि- चन्द्रमा तुला राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समय- दोपहर  12:24  बजे से  दोपहर  03:00  बजे तक, राहुकाल- दोपहर 1.42 बजे से दोपहर 3.1 बजे तक

- Advertisement -

7 जनवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपको माता का सुख अच्छा प्राप्त होगा। मामा-मामी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।

मिथुनः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

कर्कः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरों से धोखा मिल सकता है अतः सचेत रहें। आपका स्वभाव कुछ चिड़चिड़ा हो जायेगा।

सिंहः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। आपका धन शुभ कार्यो में अधिक व्यय होगा।

कन्याः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।

तुलाः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।

वृश्चिकः- यात्रा न करें, दुर्घटना हो सकती हैं। अगर यात्रा करना जरुरी हो तो गणेश जी के दर्शन कर के घर से निकलें। विदेश यात्रा में भी कष्ट रहेगा। नौकरी से सम्बन्ध्ति परेशानियाँ उत्पन्न होगी।

धनुः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। आपको आकस्मिक लाभ भी मिलने की सम्भावना रहेगी।

मकरः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

कुम्भः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको मानसिक चिन्तायें अधिक रहेगी।

मीनः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। ससुराल पक्ष से धन हानि हो सकती हैं। इस समय आपकी ज्ञान एवं विवेचना शक्ति ग्रस्त रहेगी।

यह भी पढ़ेंः वार्षिक राशिफल – मेष राशि के लिए कैसा रहेगा नया साल 2021(Opens in a new browser tab)

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो तो आप में विचार भावनाएं आत्म-विश्लेषण को व्यक्त करने की अद्भुत क्षमता है। दूसरों को प्रभावित करके उनमें अपना कार्य करा लेने की भी क्षमता है। यद्यपि आप प्रचुर मात्र में धन अजित करते हैं, परन्तु उतने की वेग से उसे व्यय भी कर डालते हैं। इसी कारण कई बार धनाभाव भी भोगना पड़ता हैं, संचय की प्रवृत्ति डालें। आपकी उन्नति में गोमेद, श्वेत एवं भूरे रंग के वस्त्र वस्तुएं सहायक होंगी। 4, 13, 22, 31 श्रेष्ठ तिथियां हैं। 1, 10, 19, 28 सहायक तिथियां हैं। श्रेष्ठ समयः प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 13 दिसम्बर से 13 जनवरी तक। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी कैलेण्डर वर्ष में 13 दिसम्बर से 13 जनवरी के मध्य या 4, 13, 22, 31 तारीखों को हुआ वे श्रेष्ठ मित्र होंगे। आपके शुभ दिनः सोम, मंगल और शुक्रवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 8 है उनसे सावधान रहें। विवाह तो भूलकर भी न करें।

विशेषः कैरियर के लिए सबसे उत्तम व्यापार रहेगा। जिसमें आपका अपना पूर्ण नियंत्रण हो। आपका व्यय विशेषतः ऐशो आराम, मौज आदि जैसे कार्यों में होता है। आप बहुत ही महत्वाकांक्षी हैं, इसलिए छोटा कार्य या छोटा पद आपको पसन्द नहीं आता है। कई-कई बार ऐसा होता है कि आप छोटे पर को छोड़ देते हैं, इस कारण कई बार आपको भीषण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। योजनाबद्ध कार्य करना हितकारी होगा।

यह भी पढ़ेंः वार्षिक राशिफल 2021: जानिए किसके सितारे रहेंगे बुलंद, किसके मंद(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, मो.- 9717891538
- Advertisement -