राशिफलः 30  जनवरी  2021- मेष राषि वालों को पदोन्नति का योग

0
268
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः 30  जनवरी  2021  का दिन मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए उत्तम है। मेष राशि वालों को प्रतियोगिता में सफलता का योग है। मेष राशि वालों की पदोन्नति भी हो सकती है। उन्हें हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक दृष्टि से भी मान-सम्मान की प्राप्ति होने की संभावना है। मेष राशि के विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। वहीं कन्या राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि किसी भी वस्तु की हानि होने की संभावना रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा , अन्य राशि वालों का आज का दिन ।

30 जनवरी  का पंचांग 

सूर्योदयः  प्रात: 7:05 बजे से, सूर्यास्तः सायं 5:57  बजे तक, मासः माघ कृष्ण पक्ष, तिथि: द्वितीया रात्रि 10:12 बजे तक तत्पश्चात् तृतीया, दिनः शनिवार, नक्षत्र: मघा रात्रि अंत 2:28 बजे तक तत्पश्चात् पूर्व फाल्गुनी, योग: सौभाग्य दोपहर 3:7 बजे तक तत्पश्चात् शोभन, करणः तैतिल, राशि: चन्द्रमा सिंह राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः दोपहर   01:52  बजे से सायं  04:30  बजे तक, राहुकालः सायं 4.35 बजे से सायं 5.57 बजे तक

- Advertisement -

30 जनवरी 2021 का राशिफल 

मेष:- प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्त होगी। पदोन्नति होने की सम्भावना है। सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी।

वृष:- जायदाद से सम्बन्धित सौदे में लाभ की सम्भावना नहीं है। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पक्के इरादों के बावजूद कार्य सफल नहीं हो पायेंगे।

मिथुन:- सहन शीलता से कार्य करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा। संचित धन का लाभ हो सकता है।

कर्क:- राशिफल के हिसाब से आपके परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आपके ऊपर आज पित्रों की विशेष कृपा रहेगी। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा।

सिंह:- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। अदालती झगड़ों से बचाव होगा। अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे।

कन्या:- राशिफल के हिसाब से किसी वस्तु की हानि होने की संभावना है। ऋण मिलने की कोई संभावना नहीं हैं। आप अपनी जिम्मेदारी से पीछे न हटें।

तुला:- रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी।

वृश्चिकः- व्यापार में कुछ नये परिवर्तन की योजनाएं बनायेंगे। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी।

धनु:- पूजा-पाठ, सत्संग में रूचि बढ़ेगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे।

मकर:- गुरूजी का आर्शीवाद के बिना नये कार्य में सफलता नहीं मिलेगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी वस्तु की खोने की संभावना रहेगी।

कुम्भ:- अपने जीवन-साथी के साथ प्रेम-प्रसंग अच्छा रहेगा। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा।

मीन:- आपको किसी से ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा में सुख का आनन्द प्राप्त होगा। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आप व्यवहार कुशल हैं, आप जो भी बात कहते हैं, ठोस प्रमाणों के साथ तथा अनुभव की कसौटी पर कसी हुई होती है। आपकी बातचीत सुनकर अनजान व्यक्ति भी आपका मित्र बन जाता है। आप अपनी गंभीरता को छिपाने के लिए कई बार हल्के स्तर पर भी विनोदी बन जाते हैं, जो अपके व्यक्तित्व में कमी लाता है। आप साथ ही साथ अपनी बात का प्रभाव दूसरे पर जांचने के लिए खुद को बदल भी लेते हैं। आपकी उन्नति में फखराज, पीले एवं सफेद वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। 3, 12, 21, 30 आपकी श्रेष्ठ तिथियां हैं। 7, 16, 25 आपकी सहायक तिथियां हैं।

श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेन्डर वर्ष में 12 फरवरी से 21 मार्च तक। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष में 12 फरवरी से 21 मार्च के मध्य 3, 12, 21 तारीखों में हुआ हो, वे आपके लिये निष्ठावान व सहायक होंगे। जीवन साथी, मित्र, सहयोगी, अधीनस्थ कर्मचारी आदि का चयन करते समय ध्यान रखें। वर्जित: अपने परिवार के कुटुम्बियों से सावधान रहें। वे आप की प्रगति से खुश नहीं होंगे। नीले रंग के वाहन, निवास और वस्त्रें से परहेज रखें। गुप्त रोग की ओर से लापरवाही 5 और 6 अंकों के व्यक्तियों से सावधान।

विशेष: आप में अनेक क्षमताएं हैं, आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो जाते हैं। लेकिन आप प्रशासनिक सेवाएं, राजनीति, पत्रकारिता, शिक्षा आदि के क्षेत्र में शिखर की सफलताएं प्राप्त कर सकते हैं। फरवरी के महीने में पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, व्यावसायिक लाभ मिलेगा। मार्च से अगस्त के मध्य रचनात्मक कार्यों में सफलताएं मिलेंगी। सितम्बर से जनवरी के मध्य भौतिक दिशा में प्रगति होगी, जारी प्रयास सार्थक होंगे। रचनात्मक कार्यों में अपार सफलता की खुशी भी प्राप्त होगी। लेकिन परिवार का ही कोई सदस्य आप से ईष्र्या करके आपके सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है।

यह भी पढ़ेंः मेष राशि वालों को आज के दिन सम्मान की प्राप्ति होगी(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -