राशिफलः 28 मार्च 2021- मीन राशि वालों के लिए उत्तम दिन

0
250
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।

राशिफलः 28 मार्च 2021- मीन राशि वालों के लिए उत्तम दिन है। मीन राशि के व्यक्तियों के लिए आज का दिन कार्य की दृष्टि से अति उत्तम रहेगा। आप उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। वहीं मेष राशि वाले व्यक्ति इस समय  अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा परेशानी में पड़ जाएंगे। शारीरिक दृष्टि से आज का दिन चिंताजनक रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

28 मार्त 2021 का पंचांग

सूर्योदयः प्रातः 6:13 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 5:08 बजे, सूर्योदयः (बिहार) समय 5:10 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:32  बजे तक, मासः फागुन शुक्ल पक्ष, तिथि: पूर्णिमा रात्रि 12:16 बजे तक तत्पश्चात् प्रतिपदा, दिनः रविवार, नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी सायं 5:33 बजे तक तत्पश्चात् हस्त, योगः वृद्धि रात्रि 9:46 बजे तक तत्पश्चात् ध्रुव, करणः विष्टि, राशि: चन्द्रमा कन्या राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 07:49  बजे से दोपहर 12:26 बजे तक, राहुकालः सायं 17.04 बजे से सायं 18.35 बजे तक

- Advertisement -

28 मार्च 2021 राशिफल 

मेषः- आप अपने कार्य पूर्ति के लिए झूठ का सहारा लेंगे। आपको शारीरिक परेशानी बढेगी। आपकीं दूसरे व्यक्तियों पर शक करने की आदत बढेगी। माता-पिता के पैर छूकर घर से निकले कार्य में सफलता मिलेगी।

वृषः- यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं तो आप कठोर परिश्रम करें तब ही सफलता प्राप्त होगी। आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। आप इस समय में धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किये गये कार्य से हानि होने की सम्भावना रहेगी।

मिथुनः- आपके अच्छे कर्मों से आपके पिता का मान-सम्मान बढ़ेगा एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपको सामाजिक कार्यों में कम रुचि रहेगी। नेत्र सम्बन्धित पीड़ा अधिक रहने की संभावना है।

कर्कः- यदि आप नौकरी करते है तो पद एवं अधिकारों की वृद्धि होगी। आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।  आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें।

सिंहः- आज के दिन आपके अधिकारों में कमी आ सकती है। आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  आपको राजकीय दण्ड भी प्राप्त होने की सम्भावना रहेगी इसलिए आप गलत कार्य से दूर रहें।

कन्याः- यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो अपने व्यापार में कुछ नये परिवर्तन करेंगे जिससे आपका लाभ होगा। आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। उन्नति के लिए किये गये सभी कार्य सफल होंगे।

तुलाः- आपके नौकर-चाकर धोखा देने का प्रयास करेंगे। आपको शारीरिक कष्ट होने की संभावना रहेगी। यदि आप कोई नया व्यापार प्रारम्भ करना चाहते हैं तो व्यापार में बाधायें अधिक आयेगी।

वृश्चिकः- आपके सन्तान के अच्छे कर्मों से आपके सम्मान की वृद्धि होगी। यदि आप विद्या अध्ययन कर रहे है तो इस क्षेत्र में आपको सफलता होगी। आपकी रूचि तप, यज्ञ एवं ईश्वरी भक्ति में अधिक बढ़ेगी।

धनुः- वाहन सुख-सुविधा बढे़गी एवं नये वाहन खरीदने का योग बनेगा। आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपको गुदा सम्बन्ध्ति रोग होने की सम्भावना रहेगी।

मकरः- आप गरीबों की सहायता करेंगे। आपके अन्दर सहनशीलता का भाव बढ़ेगा। धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। यदि आपकी प्रोन्नती होने वाली है तो प्रोन्नति अवश्य प्राप्त होगी।

कुम्भः- परिवार के तरफ से शुभ समाचार मिलने के संकेत है। आपको कार्यो में बाधाँएं एवं कष्टों का सामना करना पड़ेगा। आज आप स्वास्थ्य की तरफ से परेशान रहेंगे।

मीनः- आपमें शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अच्छा रहेगा। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे, साझेदारी मे व्यापार करें। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा करेंगे एवं सन्तान को आप पूर्ण सहयोग करेंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आपको जीवन पर्यन्त प्रभावित करने वाले ग्रह सूर्य, यूरेनस तथा देव गुरु वृहस्पति है। आपका वर्ष अंकपति 3 है तथा अंकपति स्वयं देवगुरू वृहस्पति हैं। आपके कारक तथा वर्षपति दोनों ही एक होने के कारण गुरु को यहां पर अधिक शुभता तथा दोहरा प्रभाव प्राप्त है। कारक ग्रह सूर्य की युति गुरु के साथ राजयोग बनायेगी। इसके चलते आपको जीवन में ऊंजी से ऊंची चोटी पर पहुंचने में सफलता मिलेगी। भाषण शक्ति तथा संगठन क्षमता आपमें देखने लायक रहेगी। आप सर्वतोमुखी प्रतिभा के धनी तथा मौलिक विचारों वाले फरुष होंगे। आपकी उन्नति में मूंगा, श्वेत वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। श्रेष्ठ तिथियां: 1, 10, 19, 28 हैं। सहायक तिथियां: 3, 12, 21, 30 हैं। श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म 10 जुलाई से 19 सितम्बर क मध्य 1, 10, 19, 28 तिथियों का हो, वे व्यक्ति आपके लिये निष्ठावान व सहायक सिद्ध होंगे। जीवन साथी, मित्र, सहयोगी, प्रेमिका का चयन करते समय ध्यान रखें। फरवरी तथा मार्च का माह अत्यन्त लाभप्रद रहेगा। इसके अतिरिक्त अप्रैल भी इसी प्रकार से नवीन पद प्रमोशन तथा धन वृद्धि कारक सिद्ध होगा। आपके शुभ दिन: रविवार, बुधवार और गुरुवार। वर्जित: जिन लोगों की जन्मतिथि 8 उनसे सावधान रहें। ऐसे व्यक्तियों से वैवाहिक एवं व्यापारिक सम्बंध कदापि न करें। घोर शत्रुता वाला अंक है।

विशेष: आप राजनीति, प्रशासनिक सेवा, प्रकाशन, पत्रकारिता, उद्यम आदि के क्षेत्र में जाते हैं, तो शिखर की सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी व सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे, धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। दिसम्बर से मार्च के मध्य धन, पद, प्रतिष्ठा, उपहार का लाभ मिल सकता है।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -