राशिफलः 26  जनवरी को वृष राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा

0
475
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः राशिफल के हिसाब से 26  जनवरी  2021  को वृष राशि वाले व्यक्तियों का मन बहुत प्रसन्न रहेगा। वृष राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा। आकस्मिक लाभ की भी पूरी संभावना है। आज का दिन बहुत ही सुखद रहेगा। वहीं वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन यात्रा से बचना चाहिए। दुर्घटना होने का डर रहेगा। वृश्चिक राशि वाले अपनी वाणी पर संयम रखें,  अन्यथा उच्च अधिकारियों से अनबन होने की संभावना रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

26 जनवरी 2021 का पंचांग

सूर्योदयः  प्रात: 7:06 बजे से, सूर्यास्तः सायं 5:54  बजे तक, मासः पौष शुक्ल पक्ष, तिथि: त्रयोदशी रात्रि अंत 1:10 बजे तक तत्पश्चात् चर्तुदशी, दिनः मंगलवार, नक्षत्र: आद्र्रा रात्रि अंत 3:10 बजे तक तत्पश्चात् पुर्नवसु, योग: वैधृति रात्रि 9:56 बजे तक तत्पश्चात् विष्कम्भ, करण: कौलव, राशि: चन्द्रमा मिथुन राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह   11:10  बजे से सुबह  12:25  बजे तक, राहुकालः दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 1.51 बजे तक।

- Advertisement -

26 जनवरी 2021 का राशिफल 

मेष:- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी। आपको ननिहाल की ओर से प्रेम एवं सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपके ससुराल पक्ष से सम्बन्ध सुधरेंगे एवं सुख का अनुभव करेंगे।

वृष:- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। आपको आकस्मिक लाभ भी मिलने की सम्भावना रहेगी। यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे।

मिथुन:- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे। यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।

कर्कः- बहिन की पुत्री के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपको मानसिक चिन्तायें बढ़ेगी। आपका मन अपने कार्यो की ओर कम लगेगा।

सिंहः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी। आपके गुप्त शत्रु बढ़ेगे।

कन्याः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपको माता का सुख अच्छा प्राप्त होगा। मामा-मामी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे।

तुलाः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा। आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक:- यात्रा न करें, दुर्घटना होने की सम्भावना है। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है। अधिकारियों से अनबन रहेगी

धनु:- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी। इस समय में आपको गुप्त-विद्याओं एवं गुप्त शक्तियाँ का ज्ञान बढ़ेगा।

मकर:- किसी विशेष दुर्घटना से बचाव होगा। आपका धन शुभ कार्यो में अधिक व्यय होगा। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा।

कुम्भ:- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी। आपके शत्रुओं की वृद्धि होगी। अनायास आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा।

मीन:- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ नहीं हैं। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें। इस समय आप सन्तान से सम्बन्धित चिन्ताओं से परेशान रहेगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आप भावुक प्रवृत्ति के हैं, अंधविश्वासी नहीं हैं, सीखने-सिखाने की आप में विशेष क्षमता है। आप कठिन से कठिन कार्य पूर्ण कर लेने की क्षमता रखते हैं। आप एक अच्छे योजनाकार एवं कूटनीतिज्ञ भी हैं। आप जिस काम को शुरू करते हैं उसे खत्म करके ही दम लेते हैं। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए तन, मन, धन सब कुछ दांव पर लगा देते हैं। आपकी उन्नति में नीलम रत्न है जो आपकी समृद्धि का प्रतीक है। नीलम अपने नाम के अनुसार नीले रंग की आभा देने वाला है। यह एक खनिज रत्न है। 8, 17, 26 आपकी श्रेष्ठ तिथियां हैं। 4, 3 आपकी सहायक तिथियां हैं।

श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 24 जुलाई से 29 अगस्त के मध्य। आपमें अनेक योग्यताएं हैं। किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। यदि आयात-निर्यात वन, कृषि, जल अन्तरिक्ष, लेखन, राजनीति आदि से संबंधित कार्य करते हैं तो शिखर की सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष 24 जुलाई से 29 अगस्त के मध्य 8, 17, 26 तारीखों को हुआ हो, वे आपके लिए निष्ठावान व सहायक सिद्ध होंगे।

वर्जित: लाल रंग के वस्त्रें का व्यापार कदापि न करें। लोहे के व्यापार में सावधानी बरतें। वाहन और निवास के चयन में श्रेष्ठ तिथियों और अंकों का विशेष ध्यान रखें। सम्पत्ति अपने स्वयं के निर्णय से न खरीदें तो अच्छा रहेगा। अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य ले लें। और अंक 1 और 4 की जन्मतिथि वालों से विवाह कदापि न करें।

विशेष: जनवरी से अप्रैल तक का समय नौकरी, व्यापार, परिवार के लिए अच्छा रहेगा। मई से जुलाई का समय सामान्य होगा, लेकिन अगस्त से अक्टूबर तक का समय फिर से आपको बुलन्दियों पर पहुंचा देगा। लेकिन नवम्बर और दिसम्बर के माह विशेष लाभकर साबित नहीं होंगे।

यह भी पढ़ेंः मीन राशि वालों को मिलेगी मन की शांति, कन्या राशि वालों को होगा कष्ट(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -