राशिफलः 25 मार्च 2021-  कर्क राश के लिए उत्तम, कुम्भ को कष्ट

0
317
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः 25 मार्च 2021-  कर्क राशि के लिए हर दृष्टि से उत्तम दिन रहेगा, लेकिन कुम्भ राशि वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि वाले व्यक्तियों को कार्य के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी। इससे आर्थिक लाभ होगा। सुख, शांति, मान, प्रतिष्ठा आदि बनी रहेगी। पत्नी की ओर से भी आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। वहीं राशिफलः 25 मार्च के मुताबिक कुम्भ राशि वाले व्यक्तियों को  इस समय चलते हुए कार्यों में बाधाएं आने की संभावना होगी, जिससे उनको मानसिक तनाव भी हो सकता है। कुम्भ राशि वाले इस समय अपने गुप्त शत्रु  से भी  बचें। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

25 मार्च 2021 का पंचांग 

सूर्योदयः प्रातः 6:16 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 5:12 बजे, सूर्योदयः (बिहार) प्रातः 5:15 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:31  बजे तक, मासः फागुन शुक्ल पक्ष, तिथि: एकादशी सुबह 9:47 बजे तक तत्पश्चात् द्वादशी, दिनः गुरुवार, नक्षत्र: आश्लेषा रात्रि 10:48 बजे तक तत्पश्चात् मघा, योगः सुकर्मा सुबह 10:2 बजे तक तत्पश्चात् धृति, करणः विष्टि, राशि: चन्द्रमा कर्क राशि में रात्रि 10 बजकर 48 मिनट तक तत्पश्चात् सिंह राशि में, शुभ समयः सुबह 10:55  बजे से दोपहर 13:37  बजे तक, राहुकालः दोपहर 13.58 बजे से दोपहर 15.32 बजे तक

- Advertisement -

25 मार्च 2021 का राशिफल 

मेषः- आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। यदि आप सम्पत्ति बेचना चाहते है तो उसके बिकने में बाँधयें आयेगी। आपकी माता को कष्ट होगा या माता से दूर जाना पड़ सकता है।

वृषः- आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।

मिथुनः- इस समय में आपको गुप्त-विद्याओं एवं गुप्त शक्तियाँ का ज्ञान बढ़ेगा। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

कर्कः- नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी  इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।

सिंहः- आपके विरोधी एवं शत्रुओं की वृद्धि होगी। आपका दूर देश की यात्राओं का योग बनेगा। आप अनावश्यक कार्यो में व्यय करंेगें।

कन्याः- आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।

तुलाः- आपको ननिहाल की ओर से प्रेम एवं सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपके ससुराल पक्ष से सम्बन्ध सुधरेंगे एवं सुख का अनुभव करेंगे। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।

वृश्चिकः- यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।

धनुः- यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  आपके शत्रु शारीरिक कष्ट पहुँचाने का प्रयास करेंगे। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

मकरः- आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

कुम्भः- आपके गुप्त शत्रु बढ़ेंगे। आपके चलते हुए कार्यों में बाधयें उत्पन्न होगी एवं धन हानि की सम्भावना बढ़ेगी। आपको मानसिक चिन्ताएं अधिक रहेंगी।

मीनः- आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

सूर्य और शुक्र के मध्य 30 अंश की दूरी से संयोग बन रहा है। इस वर्ष आपका मनोबल ऊंचा रहेगा और आप जोखिम उठाकर भी जीवन में आगे बढ़ने की ओर अग्रसर रहेंगे। इस में जद्दोजहद नहीं होगी, फिर भी धन संबंधी निर्णय लेते समय विवेक से काम लेना चाहिए। मित्रें शुभचिंतकों का सहयोग बना रहेगा। किसी नवीन साझेदारी में भी इस वर्ष प्रवेश कर सकते हैं। यदि खेल जगत, कला साहित्य, संगीत आदि किसी क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको अच्छी सफलता अर्जित होगी। श्रेष्ठ तिथियां: 7, 16, 25 हैं। सहायक तिथियां: 2, 11, 20, 29 हैं। श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म 16 दिसम्बर से 14 जनवरी के मध्य 7, 16, 25 तारीखों को जन्म हुआ हो। आपके शुभ दिन: रवि, सोम, बुधवार और गुरुवार। वर्जित: जिनकी जन्मतिथि 9 तारीख हो, उनसे व्यापार और विवाह कदापि न करें। घोर शत्रुता वाला अंक है।

विशेष: दिसम्बर और जनवरी के माह परीक्षा-प्रतियोगिता में उन्नति प्रदान करने वाले होंगे। रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो आपको सफलता प्राप्त होगी। फरवरी का माह यूं तो अच्छा है लेकिन प्रथम पक्ष में कुछ असुविधाएं उठानी पड़ सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य या व्यवहार वेदना का कारण हो सकता है। इस माह का द्वितीय पक्ष अनुकूलन लिए रहेगा। विघ्न-बाधाओं का अन्त होगा। परीक्षा मार्च के माह में होने को हैं तो परिणाम आपके हित में रहेगा, विरोधी चाहकर भी आपको हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। अप्रैल का माह अच्छा रहेगा। आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मधुर संबंध स्थापित होंगे। प्रेम-प्रसंग के प्रारम्भ होने की भी संभावना है। मई का माह बहुत अच्छा नहीं है। जून-जुलाई के माह ठीक हैं। परिस्थितियों पर आपकी पकड़ मजबूत होने लगेगी। नौकरी, व्यवसाय के क्षेत्र में किये गये प्रसास सफल रहेंगे I

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -