राशिफलः 24 फरवरी 2021- मकर राशि वालों का मन शांत रहेगा

0
130
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः 24 फरवरी 2021- मकर राशि वालों का मन शांत रहेगा। राशिफल के मुताबिक मकर राशि वाले अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। आज के दिन पत्नी की ओर से उन्हें आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी। वहीं सिंह राशि वाले व्यक्ति आज के दिन वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। आज के दिन दुर्घटना का डर रहेगा। अनावश्यक खर्च भी न करें। आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

24 फरवरी 2021 का पंचांग

सूर्योदयः  प्रात: 6:40 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 6:04 बजे, सूर्योदयः (बिहार) प्रातः 6:07 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:15  बजे तक, मासः माघ शुक्ल पक्ष, तिथि: द्वादशी सायं 6:6 बजे तक तत्पश्चात् त्रयोदशी, दिनः बुधवार, नक्षत्रः पुर्नवसु दोपहर 1:17 बजे तक तत्पश्चात् पुष्य, योगः सौभाग्य रात्रि अंत 3:8 बजे तक तत्पश्चात् शोभन, करणः बालव, राशि: चन्द्रमा मिथुन राशि में सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक तत्पश्चात् कर्क राशि में. राहुकालः दोपहर 12.35  बजे से दोपहर 13.59  बजे तक

- Advertisement -

24 फरवरी 2021 का राशिफल

मेषः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरों से धोखा मिल सकता है अतः सचेत रहें। आपकी माता को कष्ट होगा या माता से दूर जाना पड़ सकता ह

वृषः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।

मिथुनः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

कर्कः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।

सिंहः- यात्रा न करें, दुर्घटना हो सकती हैं। अगर यात्रा करना जरुरी हो तो गणेश जी के दर्शन कर के घर से निकलें। विदेश यात्रा में भी कष्ट रहेगा। आप अनावश्यक कार्यो में व्यय करंेगें।

कन्याः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।

तुलाः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।

वृश्चिकः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।

धनुः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। ससुराल पक्ष से धन हानि हो सकती हैं। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

मकरः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

कुम्भः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। आपको मानसिक चिन्तायें अधिक रहेगी।

मीनः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

सूर्य और बुध एक-दूसरे के समानान्तर होकर युति बना रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप यह वर्ष आपको बहुत अच्छे परिणाम प्रदान करेगा। यदि रचनात्मक कार्यों जैसे लेखन, साहित्य, कला, संगीत आदि किसी विद्या से जुड़े हैं तो आपको अपनी प्रतिभा प्रदार्शित करने के समुचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी व्यवसाय की दृष्टि से भी यह वर्ष उत्तम रहेगा। नौकरी में हैं तो पदोन्नति होगी। यदि वर्तमान नौकरी से परिवर्तन चाह रहे हैं तो आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय में उन्नति होगी। किसी नवीन कार्य का शुभारम्भ भी कर सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में किये गये प्रयास सफल सिद्ध होंगे। आय का अतिरिक्त स्रोत भी प्राप्त हो सकता है। यूं तो पारिवारिक वातावरण खुशहाली लिए रहेगा और परिवार में मंगल कार्य के सम्पन्न होने की भी संभावना है, लेकिन किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपकी उन्नति में हीरा सहायक रत्न है। यह एक मूल्यवान रत्न है। आपके लिए नीले रंग की वस्तु एवं वस्त्र लाभदाई हैं। श्रेष्ठ तिथियां: 6, 15, 24 हैं। सहायक तिथियां: 9, 18, 27 हैं।

श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष में 15 अक्टूबर से 24 नवम्बर के मध्य 6, 15, 24 तारीखों में हुआ हो, ऐसे व्यक्ति व सहायक, मित्र, अधीनस्थ, प्रेमिका, प्रेमी या कर्मचारी के रूप में लाभदाई होते हैं। वर्जित: आप अंक 9 वाले व्यक्ति से सावधान रहें। जिनकी जन्म तिथि 9, 27, 18 हो उनसे व्यापारिक एवं वैवाहिक संबंध स्थापित न करें।

विशेष: आप में अनेक क्षमताएं हैं। यदि आप पर्यटन, होटल, सौन्दर्य प्रसाधन, विलासितापूर्ण वस्तुएं और एक्साइज आदि का कार्य करते हैं तो उस दिशा में शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। फरवरी के शेष दिन और मार्च के माह आपको मिश्रित परिणाम प्रदान करेंगे। अप्रैल-मई के माह तुलनात्मक दृष्टि से अच्छे व्यतीत होंगे तथा रोजी-रोजगार की दिशा में किये गये प्रयास सफल रहेंगे। लेकिन जून का माह बहुत अच्छा नहीं है। जहां तक संभव हो, अक्टूबर के माह में नया काम शुरू नहीं करना चाहिए तथा जमीन-जायदाद वाहन के क्रय करने की पूर्ण संभावना है।

यह भी पढ़ेंः राशिफलः वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -