राशिफलः वृष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम है

0
73
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः वृष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम है। राशिफल के हिसाब से 6 फरवरी 2021 वृष राशि वाले व्यक्तियों के लिए मानसिक रूप से बहुत उत्तम रहेगा। मन खुश रहेगा और पारिवारिक दृष्टि से भी शुभ रहेगा और आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। वहीं  कुंभ राशि वाले व्यक्तियों का आज का दिन, व्यापार में नई योजनाएं और नए संपर्क लाभकारी रहेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ मानसिक तनाव भी अकारण बना रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

6 फरवरी 2021 का पंचांग

सूर्यास्तः सायं 6:03  बजे तक, मासः माघ कृष्ण पक्ष, तिथि: नवमी सुबह 8:12 बजे तक तत्पश्चात् दशमी, दिनः शनिवार, नक्षत्र: अनुराधा सायं 5:16 बजे तक तत्पश्चात् ज्येष्ठा, योग: ध्रुव सायं 4:35 बजे तक तत्पश्चात् व्याधात, करण: गर, राशि: चन्द्रमा वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह  08:29  बजे से  सुबह  09:51  बजे तक, राहुकालः  सुबह 9.51 बजे से  सुबह 11:13 बजे तक।

- Advertisement -

6 फरवरी 2021 का राशिफल 

मेष:- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। ससुराल पक्ष से धन हानि हो सकती हैं। आपकी माता को कष्ट होगा या माता से दूर जाना पड़ सकता है।

वृष:- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।

मिथुन:- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

कर्क:- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।

सिंह:- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरों से धोखा मिल सकता है अत: सचेत रहें। आप अनावश्यक कार्यो में व्यय करंेगें।

कन्याः धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।

तुलाः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।

वृश्चिक:- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।

धनु:- यात्रा न करें, दुर्घटना हो सकती हैं। अगर यात्रा करना जरुरी हो तो गणेश जी के दर्शन कर के घर से निकलें। विदेश यात्रा में भी कष्ट रहेगा। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

मकर:- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

कुम्भ:- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आपको मानसिक चिन्तायें अधिक रहेगी।

मीन:- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

इस तिथि में जन्मे व्यक्ति परिश्रमी होते हैं। लेकिन कभी-कभी आलस्य के शिकार भी हो जाते हैं। स्वभाव से उदार, धार्मिक, भावुक एवं सौन्दर्य प्रिय होते हैं। कला के प्रति विशेष रुचि होती है। इसीलिए कला के क्षेत्र में अपना विशेष स्थान बनाने में सफल होते हैं। शुक्र ग्रह के कारण आपका मस्तिष्क निष्क्रिय नहीं रह सकता है। व्यवहार कुशल होते हैं, मित्रें, स्वजनों के सुख-दुख में सहायक होते हैं। इसी कारण से कई लोग आपसे गलत लाभ उठा लेते हैं। फिर भी आपकी उदारता में कोई कमी नहीं आती है। लेकिन जब क्रोध आता है तो स्वजनों पर भी बुरी तरह से बरस पड़ते हैं। इनके जीवन में पैतृक सम्पत्ति में व्यवधान आते हैं। लेकिन सम्पत्ति प्राप्त अवश्य ही करते हैं। आपकी उन्नति में हीरा, सफेद, आसमानी, नीले रंग, गुलाबी वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। 6, 15, 24 आपकी श्रेष्ठ तिथियां हैं। 1, 10, 19, 28 आपकी सहायक तिथियां हैं।

श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 15 अक्टूबर से 24 नवम्बर के मध्य। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी वर्ष 15 अक्टूबर से 23 नवम्बर के मध्य 6, 15, 29 तारीखों को हुआ हो वे आपके लिए निष्ठावान व सहायक सिद्ध होंगे। जीवनसाथी मित्र, सहयोगी या कर्मचारी का चयन करते समय इन बातों का ध्यान रखें। वर्जित: जिन व्यक्तियों की जन्म तिथि किसी भी माह की 9 या 27 तारीखें हैं उनसे सम्बन्ध रखना अपना विनाश करने जैसा है। न ही इन जन्मतिथि वालों से विवाह करें।

विशेष: आप में अनेक योग्यताएं हैं, आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। लेकिन यदि आप होटल, प्रकाश, साहित्य, संगीत, ज्योतिष, राजनीति आदि के क्षेत्र में जाएं तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। नवम्बर तक सांस्कृतिक मांगलिक रुचियों के कार्यों में सफलता मिलेगी। उपहार, सम्मान तथा अन्य प्रकार का लाभ मिल सकता है। दिसम्बर, जनवरी, फरवरी के मध्य व्यावसायिक   मामलों में सफलता मिलेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। मार्च से जून के मध्य कुछ व्यावसायिक तथा पारिवारिक समस्याएं रहेंगी। स्वास्थ्य तथा व्यवसाय के प्रति सचेत रहें।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -