राशिफलः वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम

0
55
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। राशिफल के हिसाब से अध्यात्म में मन रमेगा, मान-सम्मान बढ़ेगा। 28  जनवरी  2021  का दिन कुम्भ राशि वाले व्यक्तियों के लिए अच्छा नहीं है।  अनायास ही आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा,  आपके विरोधियों में वृद्धि होगी। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक खर्चों से भी बचें। आइए विस्तार से जानते हैं  ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

28 जनवरी 2021 पंचांग 

सूर्योदयः  प्रात: 7:05 बजे से, सूर्यास्तः सायं 5:55  बजे तक, मासः पौष शुक्ल पक्ष, तिथि: पूर्णिमा रात्रि 12:44 बजे तक तत्पश्चात् प्रतिपदा, दिनः गुरुवार, नक्षत्र: पुष्य रात्रि अंत 3:49 बजे तक तत्पश्चात् आश्लेषा, योग: प्रीति रात्रि 7:23 बजे तक तत्पश्चात् आयुष्मान्, करण: विष्टि, राशि: चन्द्रमा कर्क राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः दोपहर  01:00  बजे से  दोपहर  02:20  बजे तक, राहुकालः दोपहर 11.9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक

- Advertisement -

28 जनवरी 2021 राशिफल 

मेष:- आपको सामाजिक कार्यों में कम रुचि रहेगी। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित समस्याओं बढे़गी। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है।

वृष:- आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।  यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी।

मिथुन:- आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे।

कर्क:- आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा।

सिंह:- आपको शारीरिक कष्ट होनेेे की संभावना रहेगी। आप भोग-विलास की वस्तुओं पर धन का व्यय करेगे। आपको ज्वलनशील वस्तुओं से हानि होने की सम्भावना रहेगी।

कन्याः- यदि आप विद्या अध्ययन कर रहे है तो इस क्षेत्र में आपको सफलता होगी। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

तुलाः- आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा।

वृश्चिक:- धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा।

धनु:- आपको कार्यो में बाधाँयें एवं कष्टों का सामना करना पड़ेगा। मन में अशान्ति रहेगी एवं मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा।

मकर:- नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे, साझेदारी मेें व्यापार करें। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी

कुम्भ:- आपको शारीरिक परेशानी बढेगी। आपकीं दूसरे व्यक्तियों पर शक करने की आदत बढेगी। आपके शत्रुओं की वृद्धि होगी। अनायास आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा। आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है।

मीन:- आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो, तो आप अत्यन्त सरल एवं सात्विक विचारों के भावुक व्यक्ति हैं। हालांकि आपके स्वभाव में तानाशाही है फिर भी नेतृत्व करने की आपमें अपार क्षमता है। आप ईश्वर में भरोसा रखते हैं। आपके व्यक्तित्व की एक विशेषता यह भी है कि आप अपने आपको जितने ईमानदार दिखलाते हैं, उतने आप हैं नहीं। सच बोलने वाले होने के साथ-साथ आप महत्वाकांक्षी व्यक्ति हैं। कई बार आपकी संकोचशीलता आपको लाभ से वंचित कर देती हैं। जहां आप में संकोचशीलता है, वहीं आप दूसरों को प्रभावित करके उनसे मनचाहा कार्य भी करा लेते हैं। यही आपकी सफलता का रहस्य है। छोटा पद, छोटा कार्य आपको जंचता नहीं है, जब तक मन के अनुसार पर या कार्य नहीं मिल जाता है आप अनमने ढंग से करते रहते हैं। आपकी उन्नति में माणिक, गुलाबी एवं श्वेत वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। 1, 10, 19, 28 आपकी श्रेष्ठ तिथियां हैं। 9, 18, 27 आपकी सहायक तिथियां होंगी।

श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेन्डर वर्ष में 19 अप्रैल से 15 मई के मध्य। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष 19 अप्रैल से 15 मई के मध्य 1, 10, 19, 28 तारीखों में हुआ हो, वे आपके लिए सहायक व निष्ठावान होंगे। जीवन साथी, मित्र अधीनस्थ कर्मचारी आदि का चयन करते समय अवश्य ध्यान दें। वर्जित: ट्रांसपोर्ट, परिवहन के व्यवसाय से बचें, विनाशकारी जोखिम हो सकता है। अंक 8 वाले व्यक्ति से सावधान रहें।

विशेष: आप में अनेक योग्यताएं हैं। किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं, लेकिन यदि आप राजनीति, प्रशासनिक सेवाएं, उद्योग, धर्म आदि के क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो शिखर की सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप बेरोजगार हैं तो इस वर्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, कुछ बाधाएं रहेंगी। जनवरी से मई के मध्य व्यावसायिक सफलता मिलेगी, धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। जून से सितम्बर के मध्य परिवर्तन के प्रयास सार्थक होंगे। धन, यश का लाभ मिल सकता है। अक्टूबर से नवम्बर के महीनों में यात्रा का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः मीन राशि वालों को मिलेगी मन की शांति, कन्या राशि वालों को होगा कष्ट(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -