राशिफलः मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ, कुंभ वाले सतर्क रहें

0
342
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से 11 फरवरी  2021  का दिन मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए अच्छा है। व्यापार में नई योजना योजनाओं की सफलता की पूरी संभावना रहेगी। आर्थिक लाभ भी होगा। जिससे आपके सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि भी होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति होने की संभावना है। वहीं कुंभ राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन ननिहाल पक्ष की ओर से मानसिक तनाव होने की संभावना होगी। किसी प्रिय वस्तु की हानि होने की आशंका भी रहेगी एवं किसी भी नए कार्य में कर्ज लेकर कोई भी इन्वेस्टमेंट न करें, अन्यथा आर्थिक हानि होने की भी संभावना रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

11 फरवरी 2021 का पंचांग 

सूर्योदयः  प्रात: 6:40 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड)- समय 6:11, सूर्योदयः (बिहार)- समय 6:14, सूर्यास्तः सायं 6:6  बजे तक, मासः माघ कृष्ण पक्ष, तिथि: अमावस्या रात्रि 12:35 बजे तक तत्पश्चात् प्रतिपदा, दिनः गुरुवार, नक्षत्र: श्रवण दोपहर 2:03 बजे तक तत्पश्चात् धनिष्ठा, योगः वरीयान् रात्रि अंत 3:31 बजे तक तत्पश्चात् परिध, करणः चतुष्पद, राशि: चन्द्रमा मकर राशि में रात्रि अंत 2 बजकर 9 मिनट तक तत्पश्चात् कुम्भ राशि में पंचक रात्रि अंत 2 बजकर 9 मिनट से प्रारम्भ, शुभ समयः दोपहर 12:15   बजे से दोपहर 13:50  बजे तक, राहुकालः दोपहर 13.58 बजे से दोपहर 15.21 बजे तक, पंचकः रात्रि अंत 2 बजकर 9 मिनट से प्रारम्भ

- Advertisement -

11 फरवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- व्यापार में कुछ नये परिवर्तन की योजनाएं बनायेंगे। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी।

वृषः- पूजा-पाठ, सत्संग में रूचि बढ़ेगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुनः- गुरूजी का आर्शीवाद के बिना नये कार्य में सफलता नहीं मिलेगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन का उपयोग सोच समझकर करें, अन्यथा फॅसले की उम्मीद रहेगीें।

कर्कः- अपने जीवन-साथी के साथ प्रेम-प्रसंग अच्छा रहेगा। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा।

सिंहः- आपको किसी से ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा में सुख का आनन्द प्राप्त होगा। अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे।

कन्याः- प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्त होगी। पदोन्नति होने की सम्भावना है। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी।

तुलाः- जायदाद से सम्बन्धित सौदे में लाभ की सम्भावना नहीं है। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापार में परेशानियां अधिक रहेगी इसीलिये आर्थिक निर्णय सोच समझकर ही लें।

वृश्चिकः- सहन शीलता से कार्य करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी।

धनुः- आपके परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आपके ऊपर आज पित्रों की विशेष कृपा रहेगी। आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे।

मकरः- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। अदालती झगड़ों से बचाव होगा। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है।

कुम्भः- राशिफल के हिसाब से किसी वस्तु की हानि होने की संभावना है। ऋण मिलने की कोई संभावना नहीं हैं। मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी।

मीनः- राशिफल के हिसाब से रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आप एक दृढ़ विश्वासी किन्तु कई विषयों में उदासीन व्यक्ति हैं। आपके अन्दर कई विशेषताएं हैं। इन्हीं के बल पर आप धन, पद, प्रतिष्ठा पाने के योग्य बन जाते हैं। आप काफी सुव्यवस्थित जीवन व्यतीत करने का प्रयास करते हैं। सफल भी रहते हैं, किन्तु परिस्थितियों वश कभी-कभी आप हताश हो जाते हैं। आपकी उन्नति में गोमेद, और मोती धारण करना श्रेयस्कर रहेगा। श्रेष्ठ तिथियां: 2, 11, 20, 29 हैं। सहायक तिथियां: 6, 15, 24 हैं।

श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 4 फरवरी से 26 मार्च के मध्य। जिन व्यक्तियों का जन्म 4 फरवरी से 28 मार्च के मध्य 6, 22, 27 तारीखों में हुआ हो, वे लोग आपके लिए निष्ठावान तथा उपयोगी साबित होंगे। जीवन साथी, सहयोगी, मित्र प्रेमिका एवं कर्मचारी आदि का चयन करते समय यदि सम्भव हो तो अवश्य ही ध्यान रखें। वर्जित: आप 2 और 7 अंक वाले लोगों से सावधान रहें। इन तारीखों में जन्म व्यक्ति से व्यापारिक एवं वैवाहिक सम्बंध् कदापि न करें। कोई भी काम सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को कदापि न करें।

विशेष: आप में अनेक क्षमताएं हैं। आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। पर यदि आप शिक्षा, प्रतियोगिता, राजनीति, साहित्य, कला, आयात-निर्यात, सिंचाई व जलीय विभागों से संबंधित कार्य करते हैं तो सफलता के शिखर तक पहुंच सकते हैं। मांगलिक प्रयास सफलीभूत होंगे। सृजन, निर्माण एवं भौतिक संबंधी मामलों में आप सफल होंगे। मार्च से आपके भाग्योदय का समय है जो कि नवम्बर तक चलेगा। इस बीच अपने कार्यों शुभ कार्य तथा सन्तान प्राप्ति का प्रबलतम योग है। श्वेत रंग के वस्त्र तथा वस्तुएं सहायक होंगी।

यह भी पढ़ेंः मेष, तुला, कन्या और सिंह राशि वालों के लिए अच्छा दिन(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -