राशिफलः मीन राशि वालों को नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी

0
97
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः मीन राशि वालों को नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। 15 दिसम्बर का दिन मेष राशि वालों के लिए सुखद रहेगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। वहीं  मकर राशि वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन जीवन साथी के साथ मनमुटाव का रहेगा। अतः मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा, अन्य राशि वालों का आज का दिन।

15 दिसम्बर 2020 पंचांग

सूर्योदय-  प्रातः 7:00 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:26  बजे तक, मास- मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष, तिथि- प्रतिपदा रात्रि 7:06 बजे तक तत्पश्चात् द्वितिया, दिन मंगलवार, नक्षत्र- मूल रात्रि 9:30 बजे तक तत्पश्चात् पूर्वषाढ़ा, योग- गण्ड रात्रि 9:29 बजे तक तत्पश्चात् वृद्धि, करण- किंस्तुघ्न, राशि- चन्द्रमा धनु राशि में भ्रमण करेगा। शुभ समय- सुबह  10:59  बजे से  दोपहर  13:20  बजे तक रहेगा, राहुकाल- दोपहर 2.49 बजे से सायं 4.8 बजे तक

- Advertisement -

15 दिसम्बर 2020 राशिफल 

मेषः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा। आपको ननिहाल की ओर से प्रेम एवं सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपके ससुराल पक्ष से सम्बन्ध सुधरेंगे एवं सुख का अनुभव करेंगे।

वृषः- यात्रा न करें, दुर्घटना होने की सम्भावना है। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है। आपको नौकर-चाकरों का सुख कम प्राप्त होगा।

मिथुनः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी। यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।

कर्कः- किसी विशेष दुर्घटना से बचाव होगा। आपका धन शुभ कार्यो में अधिक व्यय होगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें।

सिंहः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी। आपके गुप्त शत्रु बढ़ेगे।

कन्याः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ नहीं हैं। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें। धन के लिए किये गये प्रयास सफल नही होंगे।

तुलाः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी। आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिकः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। आपको आकस्मिक लाभ भी मिलने की सम्भावना रहेगी। आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा।

धनुः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे। इस समय में आपको गुप्त-विद्याओं एवं गुप्त शक्तियाँ का ज्ञान बढ़ेगा।

मकरः- बहिन की पुत्री के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपको मानसिक चिन्तायें बढ़ेगी। आपके जीवन-साथी के साथ विचार कम मिलेंगे।

कुम्भः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी। आपके शत्राुओं की वृद्धि होगी। अनायास आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा।

मीनः- मीन राशि वालों को नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपको माता का सुख अच्छा प्राप्त होगा। मीन राशि वालों को मामा-मामी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ है तो आप भावुक एवं संवेदनशील हैं। आपके विचारों में प्रायः अस्थिरता रहती है। आप धन की अपेक्षा सम्मान व स्वाभिमान को विशेष महत्व देते हैं। ईश्वर के प्रति आस्थावान होते हैं। आप में चुनौती भरे कार्य करने की क्षमता है। आप जैसे व्यक्ति सौन्दर्य कला, प्राकृतिक छटा, संगीत, साहित्य आदि में रुचि रखते हैं। भावुक होने पर भी आप में काफी आत्मबल होता है। आपको कोई कार्य साझे में नहीं करना चाहिए। प्रेम के क्षेत्र में प्रायः असफल होते हैं। आपकी उन्नति में हीरा, आसमानी, नीले, श्वेत वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। श्रेष्ठ समयः वर्ष में 15 जून से 24 जुलाई के मध्य तथा 3, 12, 21, 30 सहायक तिथियां हैं। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष 15 अप्रैल से 24 जून के मध्य 6, 15, 24 तारीखों को हुआ हो वे आपके लिए निष्ठावान तथा उपयोगी सिद्ध होंगे। जीवन साथी, प्रेमी, प्रेमिका, अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र आदि का चयन करते समय ध्यान रखें। आपके शुभ दिनः सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार। अपने शुभ कार्य इन्हीं दिनों सम्पन्न करें। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 9 है उनसे सावधान रहें। विवाह तो भूलकर भी न करें। विशेषः यदि आप होटल, पर्यटन, सौन्दर्य, प्रसाधन, मादक वस्तुएं, संगीत, साहित्य आदि क्षेत्र में जाएं तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। अक्टूबर के महीने में पारिवारिक एवं समाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। दिसम्बर के महीने में रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि के योग हैं। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। निजी सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी।

ज्योतिष एक्सपर्ट- रचना भारद्वाज, संपर्क- 9717891538

यह भी पढ़ेंः मीन राशि वालों को मिलेगी मन की शांति, कन्या राशि वालों को होगा कष्ट(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -