राशिफलः मीन राशि वाले व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम रहेगा

0
210
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से  7  फरवरी  2021 का दिन मीन राशि वाले व्यक्तियों के लिए उत्तम रहेगा। दिन पारिवारिक दृष्टि से बहुत ही उत्तम रहेगा। यदि आप किसी को सलाह देते हैं तो व्यक्ति के लिए लाभकारी होगी। वहीं  मेष राशि वाले व्यक्ति आज के दिन भूमि से संबंधित किसी प्रकार का सौदा न करें। नुकसान का भय रहेगा।  आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

7 फरवरी 2021 का पंचांग 

सूर्योदयः  प्रात: 6:41 बजे से , सूर्योदयः (झारखंड)- समय 6:16, सूर्योदयः (बिहार) समय 6:19, सूर्यास्तः सायं 6:3  बजे तक, मासः माघ कृष्ण पक्ष, तिथि: दशमी रात्रि अंत 6:25 बजे तक तत्पश्चात् एकादशी, दिनः रविवार, नक्षत्र: ज्येष्ठा सायं 4:13 बजे तक तत्पश्चात् मूल, योग: व्याधात दोपहर 1:59 बजे तक तत्पश्चात् हर्षण, करण: बव, राशि: चन्द्रमा वृश्चिक राशि में सायं 4 बजकर 13 मिनट तक तत्पश्चात् धनु राशि में, शुभ समयः सुबह  09:51  बजे से  सुबह  11:13  बजे तक, राहुकालः सायं 04:41 बजे से सायं 18:04 बजे तक

- Advertisement -

7 फरवरी 2021 का राशिफल 

मेष:- यात्रा न करें, दुर्घटना होने की सम्भावना है। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित समस्याओं बढ़ेगी।

वृष:- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी। यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे।

मिथुन:- किसी विशेष दुर्घटना से बचाव होगा। आपका धन शुभ कार्यो में अधिक व्यय होगा। यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।

कर्कः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें।

सिंहः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ नहीं हैं। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें। आप भोग-विलास की वस्तुओं पर धन का व्यय करेगे  ।

कन्याः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे।

तुलाः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। आपको आकस्मिक लाभ भी मिलने की सम्भावना रहेगी। आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक:- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे। आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा।

धनु:- बहिन की पुत्री के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपको मानसिक चिन्तायें बढ़ेगी। मन में अशान्ति रहेगी एवं मानसिक तनाव अधिक रहेगा।

मकर:- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा।

कुम्भ:- राशिफल के मुताबिक नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपको माता का सुख अच्छा प्राप्त होगा। मामा-मामी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके शत्रुओं की वृद्धि होगी। अनायास आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा।

मीन:- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा। आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी

अंक ज्योतिष अनुसार

आपके जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव रहते हैं। आप में अदम्य साहस है। विपरीत परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं होते हैं। यही साहस सफलता के द्वार खोलता है। आपमें जितनी संघर्ष करने की क्षमता है, उतनी कम ही लोगों में होती है। आपका जीवन संघर्षपूर्व एवं परिवर्तनशील है। आपकी उन्नति में लहसुनियां, श्वेत, हल्के, पीले रंग के वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। 7, 16, 25 आपकी श्रेष्ठ तिथियां हैं। 3, 12, 21, 30 आपकी सहायक तिथियां हैं।

श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 16 फरवरी से 21 मार्च के मध्य। जिन व्यक्तियों का जन्म 16 फरवरी से 21 मार्च के मध्य 7, 16, 25 तारीखों में हुआ है, वे आपके लिये निष्ठावान, सहयोगी तथा लाभप्रद सिद्ध होंगे। जीवन साथी, मित्र, अधीनस्थ कर्मचारी आदि का चयन करते समय ध्यान रखें। वर्जित: आप अपना कोई मांगलिक कार्य सोमवार या मंगलवार को कदापि न करें। अशुभ संकेत है। अंक 2 और 9 वालों से सावधान रहें। जिनकी जन्म तिथि 20 तारीख या 19 तारीख हो तथा 26 तारीख हो, ऐसे व्यक्ति से शादी कदापि न करें। आप अपना कोई भी शुभ काम जनवरी एवं नवम्बर में कदापि न करें। विनाशकारी योग है। सोमवार एवं मंगल तथा बुध के दिन आपके लिए कभी शुभ लाभदायक नहीं होंगे।

विशेष: आप में अनेक क्षमताएं हैं। आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। लेकिन यदि आप अन्तरिक्ष, पर्यटन, आयात-निर्यात, विद्युत, वन, सिंचाई आदि से सम्बन्धित नौकरी या व्यापार करते हैं, तो शिखर की सफलता प्राप्त कर सकते हैं। धन, पद, प्रतिष्ठा की दौड़ में सफल हो सकते हैं। पारिवारिक एवं व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। फरवरी के महीने में नवीन सम्बन्धों का लाभ मिल सकता है। मांगलिक प्रयास सार्थक हो सकते हैं। मार्च से जून के मध्य व्यावसायिक उपलब्धि के योग हैं।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -