राशिफलः मीन राशि वाले आज  उन्नति की ओर अग्रसर होंगे

0
247
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः मीन राशि वाले आज  उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। राशिफल के मताबिक मीन राशि वालों का गुप्त विद्याओं की ओर रुझान बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन उत्तम रहेगा।  वहीं वृष राशि वाले व्यक्ति आज के दिन अपने आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे और गुप्त शत्रुओं से भी डर रहेगा,  अतः सावधान रहें।  तो आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

25 दिसम्बर 2020 पंचांग

सूर्योदय-  प्रातः 7:06 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:31  बजे तक, मास- मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष, तिथि- एकादशी रात्रि अंत 1:55 बजे तक तत्पश्चात् द्वादशी, दिन शुक्रवार, नक्षत्र- अश्वनी सुबह 7:36 बजे तक तत्पश्चात् भरणी, योग- शिव दोपहर 2:36 बजे तक तत्पश्चात् सिद्ध, करण- वणिज, राशि- चन्द्रमा मेष राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समय-  दोपहर  12:22  बजे से  दोपहर 01:25  बजे तक, राहुकाल- दोपहर 11.0 बजे से दोपहर 12.19 बजे तक

- Advertisement -

25 दिसम्बर 2020 राशिफल 

मेषः- नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।

वृषः- आपके विरोधी एवं शत्रुओं की वृद्धि होगी। आप साहस एवं पराक्रम की कमी महसूस करेंगे। आप अनावश्यक कार्यो में व्यय करंेगें।

मिथुनः- आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।

कर्कः- आपको ननिहाल की ओर से प्रेम एवं सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपके ससुराल पक्ष से सम्बन्ध सुधरेंगे एवं सुख का अनुभव करेंगे। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी  नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।

सिंहः- यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।

कन्याः- यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  आपकी आय की स्थिति कमजोर रहेगी। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

तुलाः- आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिकः- आपके गुप्त शत्रु बढ़ेगे। आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी। आपको मानसिक चिन्तायें अधिक रहेगी।

धनुः- आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी।

मकरः- आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। आप साझेदारी में व्यापार प्रारम्भ न करें अन्यथा हानि होगी। आपकी माता को कष्ट होगा या माता से दूर जाना पड़ सकता है।

कुम्भः- आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आपके चलते हुए कार्यों में बाधायें उत्पन्न होगी एवं ध्न हानि की सम्भावना बढेगी। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।

मीनः- मीन राशि वालों का दिन शुभ है। इस समय में आपको गुप्त-विद्याओं एवं गुप्त शक्तियाँ का ज्ञान बढ़ेगा। मीन राशि वाले उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ है, तो आप भावुक एवं संवेदनशील हैं। प्रायः आपके विचारों में अस्थिरता रहती है। आप सौन्दर्य, कला प्राकृतिक छटा, संगीत, साहित्य आदि में रुचि रखते हैं। ईश्वर के प्रति पूर्ण आस्था रखते हैं। भावुक होने पर भी आप में आत्मबल काफी होता है। आपको कोई कार्य साझे में नहीं करना चाहिए। आप जैसे लोग प्रेम के क्षेत्र में प्रायः असफल होते हैं, कल्पनाशील भी अधिक होते हैं। योजनाएं बनाने में महारथी पर, कार्य रूप में परिणत नहीं कर पाते है। यदि उन योजनाओं को कार्यरूप में परिणत कर सकें तो असाधारण सफलता आपको मिलती है। आपको लोगों पर अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए। आपकी उन्नति में लहसुनियां, श्वेत एवं हल्के पीले रंग के वस्तु एवं वस्तुएं सहायक होंगी। 7, 16, 25 श्रेष्ठ तिथि हैं। 2, 11, 20, 29 श्रेष्ठ तिथि हैं। श्रेष्ठ समयः प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 16 दिसम्बर से 14 जनवरी के मध्य। जिन व्यक्तियों का जन्म 16 दिसम्बर से 14 जनवरी के मध्य 7, 16, 25 तारीखों में हुआ हो वे आप के लिए लाभप्रद होंगे। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 9 है उनसे सावधान। विवाह तो भूलकर भी न करें। विशेषः यदि आप आयात, निर्यात, गुप्तचर, राजनीति के क्षेत्र में कार्य करते हैं तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। भौतिक दृष्टि से वर्ष लाभप्रद होगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। मार्च तक जारी प्रयास सार्थक होंगे।

रचना भारद्वाज, 9717891538

यह भी पढ़ेंः दैनिक राशिफल और आज का पंचांगः मिथुन राशि वालों को मानसिक शांति(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -