राशिफलः आज वृष राशि वालों का दिन उत्तम रहेगा

0
296
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः राशिफल के हिसाब से 13  जनवरी  2021  का दिन वृष राशि वालों के लिए भाग्य की दृष्टि से उत्तम रहेगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वृष राशि वालों के कार्यों में सफलता मिलेगी। वहीं कुंभ राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन ननिहाल पक्ष से परेशानियां रहेंगी और यात्रा में भी परेशानी महसूस करेंगे। इसलिए यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

आज का पंचांग

सूर्योदय-  प्रातः 7:09 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:43  बजे तक, मास- पौष कृष्ण पक्ष, तिथि- अमावस्या सुबह 10:28 बजे तक तत्पश्चात् प्रतिपदा, दिन- बुधवार, नक्षत्र- पूर्वषाढ़ा रात्रि अंत 6:20 बजे तक तत्पश्चात् उत्तराषाढ़ा, योग- हर्षण रात्रि 12:12 बजे तक तत्पश्चात् बज्र, करण- नाग, राशि- चन्द्रमा धनु राशि में सुबह 12 बजकर 4 मिनट तक तत्पश्चात् मकर राशि में, शुभ समय- बह  11:04  बजे से दोपहर 12:24  बजे तक, राहुकाल- दोपहर 1.45 बजे से दोपहर 3.4 बजे तक

- Advertisement -

13 जनवरी 2021 राशिफल 

मेषः- सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

वृष:- अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

मिथुन:- संचित धन का लाभ हो सकता है। आज के दिन वाणी में मिठास रखने का प्रयास करें। अपने पित्रों का ध्यान करके घर से निकले अन्यथा परेशानी हो सकती हैं।

कर्क:- आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी। अदालती झगड़ों से बचाव होगा।

सिंह:- अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे। ऋण मिलने की संभावना हैं।

कन्या:- आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला:- राशपल के मुताबिक व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। नौकरी मिलने में परेशानियां आयेंगी। आज वाहन नहीं खरीदें अन्यथा दुर्घटना अधिक होगी।

वृश्चिकः- राशिफल के मुताबिक रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

धनु:- आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मकर:- खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

कुम्भ:- मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं। यात्रा में परेशानियां अधिक रहेगी।

मीन:- सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। पदोन्नति होने की सम्भावना है।

यह भी पढ़ेंः वार्षिक राशिफल – मेष राशि के लिए कैसा रहेगा नया साल 2021(Opens in a new browser tab)

अंक ज्योतिष के अनुसार

आप भावुक एवं संवदेनशील हैं। आपके विचारों में अक्सर अस्थिरता रहती है। आप धन की अपेक्षा, सम्मान, स्वाभिमान को विशेष महत्व देते हैं, ईश्वर के प्रति आस्थावान होते हैं। आपमें चुनौती भरे कार्य करने की क्षमता है। आप जैसे व्यक्ति सौन्दर्य, कला, प्राकृतिक छटा, संगीत, साहित्य आदि में रुचि रखते हैं। भावुक होने पर भी आपमें काफी आत्मबल होता है। आपको कोई कार्य साझे में नहीं करना चाहिए। प्रेम के क्षेत्र में प्रायः असफल होते हैं। आप कल्पनाशील भी अधिक हैं। आपकी उन्नति में हीरा, आसमानी नीले, श्वेत वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। 4, 13 श्रेष्ठ तिथियां हैं।1, 10, 19, 28 सहायक तिथियां हैं। वर्जित: वृद्ध अवस्था के लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देना होगा। रोगी को इलाज में लापरवाही घातक होगी। नौकरी पेशा लोग नौकरी के प्रति सतर्क रहें, कार्यालय से अनावश्यक अवकाश न लें। धोखे से बचें। हवाई उड़ान से विशेष सावधान रहें, आपके लिए रेलमार्ग अधिक सुरक्षित है। 8 अंक वाले से विशेष सावधान रहें। व्यापारिक सम्बन्ध से विनाश। विशेष: यह वर्ष धन, यश, पद-प्रतिष्ठा के लिए अच्छा होगा। व्यावसायिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। जनवरी के महीने में कुछ आर्थिक समस्याएं रहेंगी, फरवरी से जून के मध्य धन, पद-प्रतिष्ठा की दौड़ में सफल हो सकते हैं। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जारी प्रयास सार्थक होंगे, जुलाई से अक्टूबर के मध्य स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, खासकर वृद्ध व रोगी व्यक्ति, फिर भी लापरवाही से कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकते हैं।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538
- Advertisement -