मिथुन राशि वालों के लिए 27 जनवरी 2021 का दिन उत्तम रहेगा

0
329
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

मिथुन राशि वालों के लिए 27 जनवरी 2021 का दिन उत्तम रहेगा, जबकि कर्क राशि वाले सावधान रहें, उनके विरोधियों की तादाद में वृद्धि होगी। राशिफल के हिसाब से 27  जनवरी का दिन मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा। मन अध्यात्म, पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा। जीवन साथी के साथ व्यापार में लाभ रहेगा। वहीं कर्क राशि वाले व्यक्ति आज के दिन सोच-समझकर लोगों को सलाह दें, अन्यथा आपके विरोधियों में वृद्धि होगी। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक खर्चों से भी बचे। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ  कैसा रहेगा  अन्य राशि वालों का आज का दिन।

27 जनवरी 2021 का पंचांग 

सूर्योदयः  प्रात: 7:06 बजे से, सूर्यास्तः सायं 5:54  बजे तक, मासः पौष शुक्ल पक्ष, तिथि: चर्तुदशी रात्रि अंत 1:16 बजे तक तत्पश्चात् पूर्णिमा, दिनः बुधवार, नक्षत्र: पुर्नवसु रात्रि अंत 3:48 बजे तक तत्पश्चात् पुष्य, योग: विष्कम्भ रात्रि 8:55 बजे तक तत्पश्चात् प्रीति, करण: गर, राशि: चन्द्रमा मिथुन राशि में रात्रि 9 बजकर 42 मिनट तक तत्पश्चात् कर्क राशि में, शुभ समयः सुबह 11:00  बजे से दोपहर  12:30  बजे तक, राहुकालः दोपहर 1.51 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक

- Advertisement -

27 जनवरी 2021 का राशिफल 

मेष:- आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।

वृष:- इस समय में आपको गुप्त-विद्याओं एवं गुप्त शक्तियाँ का ज्ञान बढ़ेगा। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

मिथुन:- नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।

कर्क:- आपके विरोधी एवं शत्रुओं की वृद्धि होगी। आपको मुख सम्बन्धी रोग होने की सम्भावना रहेगी। आप अनावश्यक कार्यो में व्यय करेंगें।

सिंह:- आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।

कन्याः- आपको ननिहाल की ओर से प्रेम एवं सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपके ससुराल पक्ष से सम्बन्ध सुधरेंगे एवं सुख का अनुभव करेंगे। आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।

तुलाः- यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।

वृश्चिक:- यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  नौकरी बदलनी भी पड़ सकती है। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

धनुः- आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

मकरः- आपके गुप्त शत्रु बढ़ेगे। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा। आपको मानसिक चिन्तायें अधिक रहेगी।

कुम्भ:- आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। आपके चलते हुए कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होंगी एवं ध्न हानि की सम्भावना बढेगी। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छाएं प्रबल होगी।

मीन:- आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपके प्रति प्रेम-भाव की भावना कम रहेगी। आपकी माता को कष्ट होगा या माता से दूर जाना पड़ सकता है।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेन्डर वर्ष में हुआ हो तो आपकी बुद्धि तीव्र है तथा काम के प्रति अटूट निष्ठा का गुण आपमें हैं। जिस कार्य को आप अपने हाथ में ले लेते हैं उसे तन, मन, धन से पूरा करके ही मानते हैं। आप बुद्धिजीवी तो हैं ही, साथ ही श्रम से जी चुराने वाले भी हैं। बुद्धि और श्रम से अद्भुत योग के कारण लक्ष्य में देरी अवश्य हो सकती है परन्तु लक्ष्य की प्राप्ति एकदम निश्चित है। साथ ही आपका व्यक्तित्व अत्यधिक प्रभावशाली है। इसी कारण परिचय क्षेत्र काफी बड़ा होता है। स्त्रियों में आप काफी लोकप्रिय रहते हैं। प्राय: ऐसे व्यक्तियों का दाम्पत्य जीवन भी सुखी रहता है। दूसरों को प्रभावित करने की इनमें असाधारण क्षमता होती है। व्यक्तित्व प्रभावशाली होने के बावजूद आप अपने प्रति श्रद्धा, विश्वास जुटाने में असमर्थ रहते हैं। आपकी उन्नति में मोती, श्वेत वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। 3, 9, 21, 12 आपकी श्रेष्ठ तिथियां हैं। 7, 16, 25 सहायक तिथियां हैं।

श्रेष्ठ: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष का 21 जुलाई से 20 सितम्बर के मध्य का समय। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष 21 जुलाई से 20 सितम्बर के मध्य 2, 11, 20, 29 तारीखों को हुआ हो, वे व्यक्ति आपके लिए अच्छे मित्र, सहयोगी, पत्नी, प्रेमिका सिद्ध हो सकते हैं। वर्जित: नशीले पदार्थो से सावधान, ये आपके व्यवसाय को चैपट कर सकते हैं। महिला मित्रे से सावधान रहें, मित्र के साथ बैठकर नशीले पदार्थ का सेवन न करें, धोखा हो सकता है। अंक 4 वालों से सावधान।

विशेष: आप में अनेक क्षमताएं हैं। यदि आप प्रकाशन, लेखन, आयात, निर्यात, कृषि, जल, पर्यावरण आदि से सम्बन्धित कार्य करते हैं तो शिखर की सफलता मिल सकती है। जनवरी से व्यावसायिक सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्यों की खुशी होगी। दिसम्बर से मार्च के बीच भौतिक दिशा में प्रगति होगी, धन, पद, प्रतिष्ठा का फरूषार्थ सार्थक होगा। अप्रैल से जून के मध्य तनावपूर्ण स्थिति रहेगी। जुलाई से नवम्बर के मध्य सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। यात्र या देशाटन का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः राशिफल-पंचांगः मिथुन राशि वालों का भूमि में इन्वेस्टमेंट शुभ होगा(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -