मकर राशि वालों को नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी

0
118
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

मकर राशि वालों को नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। राशिफल के हिसाब से 17 अक्टूबर 2020 का दिन धनु राशि वालों के लिए कुछ नया सीखने वाला होगा, विशेषकर विधार्थियों के लिए। वहीं आज के दिन वृश्चिक राशि वालों को मानसिक तनाव की संभावना है। उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है।  आइए, विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

17 अक्टूबर 2020 पंचाग

सूर्योदय- प्रातः 6ः19 बजे से

- Advertisement -

सूर्यास्त- सायं 5ः46  बजे तक

आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि- प्रतिपदा रात्रि 9ः7 बजे तक तत् पश्चात् द्वितिया,  दिन शनिवार,

नक्षत्र- चित्रा सुबह 11ः50 बजे तक तत् पश्चात् स्वाती,

योग- विष्कम्भ रात्रि 9ः22 बजे तक तत् पश्चात् प्रीति,

करण- किंस्तुघ्न,

राशि- चन्द्रमा तुला राशि में भ्रमण करेगा,

आज का शुभ एवं अशुभ समय

शुभ समय- सुबह 7:30 बजे से 09:00 बजे तक

राहुकाल सुबह- 09.11 बजे से सुबह 10.37 बजे तक

17 अक्टूबर 2020 राशिफल 

मेष

वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी। आपको ननिहाल की ओर से प्रेम एवं सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपके ससुराल पक्ष से सम्बन्ध सुधरेंगे एवं सुख का अनुभव करेंगे।

वृष

किसी विशेष दुर्घटना से बचाव होगा। आपका धन शुभ कार्यो में अधिक व्यय होगा। यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे।

मिथुन

स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी। यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।

कर्क

आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ नहीं हैं। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें। आपका मन अपने कार्यो की ओर कम लगेगा।

सिंह

मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी। आपके गुप्त शत्रु बढ़ेगे।

कन्या

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। आपको आकस्मिक लाभ भी मिलने की सम्भावना रहेगी। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे।

तुला 

आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे। आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक

बहिन की पुत्री के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपको मानसिक चिन्तायें बढ़ेगी। अधिकारियों से अनबन रहेगी।

धनु 

भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी। इस समय में आपको गुप्त-विद्याओं एवं गुप्त शक्तियाँ का ज्ञान बढ़ेगा।

मकर 

नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपको माता का सुख अच्छा प्राप्त होगा। मामा-मामी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा।

कुम्भ 

धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा। आपके शत्रुओं की वृद्धि होगी। अनायास आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा।

मीन 

यात्रा न करें, दुर्घटना होने की सम्भावना है। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है। इस समय आप सन्तान से सम्बन्धित चिन्ताओं से परेशान रहेगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार 

सूर्य एवं शनि के मध्य त्रिकोण बन रहा है। यह वर्ष आपके लिए चुनौतियों भरा सिद्ध होगा। नौकरी व्यवसाय में लोग विचारों, कार्यों प्रणाली की खुलकर आलोचना करेंगे। लेकिन आप इस सबसे बेखबर आगे बढ़ते रहेंगे। नवीन दायित्वों का निर्वाह भली भांति कर सकेंगे। यदि रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो तात्कालिक असफलताओं के बाद सफलता प्राप्त होगी। यूं तो पारिवारिक वातावरण अनुकूलन लिए रहेगा, लेकिन किसी परिजन का स्वास्थ्य चिन्ता का विषय हो सकता है। व्यापक स्तर पर पूंजी निवेश सम्बन्धी योजनाओं को एकाएक व्यवहार में नहीं लाना चाहिए। घर या स्थान परिवर्तन हो सकता है।

श्रेष्ठ तिथियां– 8, 17, 26 है। श्रेष्ठ समय-  प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 21 जुलाई से 22 अगस्त के मध्य। शुभ दिन- गुरूवार और शनिवार। अपने शुभ कार्य इन्हीं दिनों में सम्पन्न करें, शुभ फल की प्राप्ति होगी। वर्जित- जिनकी जन्मतिथि 1 और 4 तारीख है उनसे सावधान रहें।

घोर शत्रुता वाले अंक हैं। विवाह और व्यापारिक संबंध कदापि न करें। विशेष- कैरियर के क्षेत्र में राजनीति, वन, कृषि, जल श्रेष्ठ हैं। शिखर की सफलता प्राप्त करेंगे।

महिलाओं के लिए

यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह होने में अभी भी रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन अन्ततः कार्य भी बन जायेगा। यदि गर्भवती हैं या आगे चलकर गर्भधारण करें तो अपना ध्यान विशेष रूप से रखें। नौकरी व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष अच्छा है। हालांकि कार्य का बोझ बना रहेगा।

छात्रों के लिए

महत्वपूर्ण परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में हैं तो अपनी ओर से कमी न छोड़ें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। खेल जगत से जुड़े हैं तो सफलता अर्जित कर सकेंगे। शारीरिक आघात लगने का भय है। प्रेम-प्रसंग भी प्रारम्भ हो सकता है, जो निर्णायक कदापि नहीं होगा। सावधान रहें वर्ना हानि।

- Advertisement -