कर्क राशि  वालों के लिए मानसिक शांति  देने वाला होगा 16 अक्तूबर

0
273
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

कर्क राशि  वालों के लिए मानसिक शांति  देने वाला होगा 16 अक्टूबर 2020 का दिन। राशिफल के हिसाब से इस दिन तुला राशि वालों को, कार्यों में विघ्न आने की संभावना है।  अतः उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा अन्य राशि वालों के लिए 16 अक्तूबर 2020 का दिन। सबसे पहले देखते हैं पंचांग।

16 अक्टूबर  2020 का पंचांग 

सूर्योदय-  प्रातः 6.18 बजे से

- Advertisement -

सूर्यास्त- सायं 5.47  बजे तक

आश्विन कृष्ण अधिक पक्ष 

तिथि- अमावस्या रात्रि अंत 1.0 बजे तक तत्पश्चात प्रतिपदा, दिन शुक्रवार,

नक्षत्र- हस्त दोपहर 2.55 बजे तक तत्पश्चात चित्रा

योग– ऐन्द्र रात्रि अंत 6.6 बजे तक तत्पश्चात् वैधृति

करण- चतुष्पद

राशि- चन्द्रमा कन्या राशि में रात्रि अंत 1 बजकर 23 मिनट तक तत्पश्चात् तुला राशि में

यहां शुभ-अशुभ समय 

शुभ समय- सुबह 7:45 बजे से 10:15 तक

राहुकाल- सुबह 10.36 बजे से दोपहर 12.2 बजे तक

16 अक्टूबर 2020 राशिफल 

मेष 

छोटी बहन के पुत्र से सुख मिलेगा। क्रूर कार्य से बचें, अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। आपको माता का सुख अच्छा प्राप्त होगा। मामा-मामी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृष

भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। यदि भाई-बहन से कोई मन-मुटाव है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।

मिथुन

नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरों से धोखा मिल सकता है। अतः सचेत रहें। आपके संचित धन में कमी आयेगी। खर्च करने में हाथ ढीला करने से बचें।

कर्क 

धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। सहन शक्ति में वृद्धि होगी। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होने के प्रबल योग हैं।

सिंह

किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपका धन शुभ कार्यो में अधिक व्यय होगा।

कन्या

वैवाहिक सुख एवं आनन्द का उपभोग करेंगे। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी। पत्नी से खुशी मिलने के योग हैं।

तुला

यात्रा न करें, दुर्घटना हो सकती है। यात्रा जरुरी हो तो गणेश जी के दर्शन कर घर से निकलें। विदेश यात्रा में भी कष्ट रहेगा। आपकी आमदनी में बाधा एवं परेशानियाँ आयेंगी।

वृश्चिक

आपकी स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आपकी मेहनत का फल भी अच्छा मिलेगा। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी। अपनी वाणी से किसी को प्रभावित करेंगे।

धनु

आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध मिलेंगे। आपको आकस्मिक लाभ भी मिलने की सम्भावना रहेगी। दिन आपके लिए लाभकारी है।

मकर

मित्रगण आपका हर तरह से सहयोग करेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे। इसमें आपको कामयाबी मिलेगी।

कुम्भ

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। ससुराल पक्ष से धन हानि हो सकती है। आपको मानसिक चिन्ताएं परेशान करेंगी। लेकिन यह स्थायी नहीं रहेंगी।

मीन 

आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। पत्नी की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। शिक्षा की ओर रुचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छा प्रबल होगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार 

वृहस्पति और चन्द्रमा के मध्य युति बन रही है, जिसके परिणामस्वरूप यह वर्ष आपके लिए शुभ सिद्ध होगा। सोच के स्तर पर कई प्रकार के परिवर्जन जन्म लेंगे और उन्हें अपने जीवन में उतारना चाहेंगे। व्यापार में प्रगति होगी एवं नया कार्य भी प्रारम्भ हो सकता है। साझेदारी में भी प्रवेश कर सकते हैं। नौकरी में हैं तो पदोन्नति होगी। यदि कहीं अन्यत्र नौकरी खोज रहे हें तो सफलता प्राप्त होगी। कला, साहित्य, संगीत आदि किसी विद्या को समर्पित हैं, तो यह वर्ष उत्तम परिणाम प्रदान करेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अविवाहित हैं तो विवाह होने की पूर्ण संभावना है। विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। कोर्ट कचहरी में कोई प्रकरण चल रहा है तो आपके पक्ष में तय होगा।

श्रेष्ठ तिथियां-  7, 16, 25 हैं। श्रेष्ठ समय- किसी भी कैलेण्डर वर्ष में 21 जुलाई से 22 अगस्त के मध्य। आपके शुभ दिन-  रविवार, सोमवार , बुधवार, और गुरूवार। वर्जित- जिनकी जन्मतिथि 2 और 9 है, उनसे सावधान रहें। विशेष- कैरियर के क्षेत्र में बन, आयात-निर्यात, कृषि, अन्तरिक्ष लाभदायक हैं।

महिलाओं के लिए

आपको अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के सुअवसर प्राप्त होंगे। कोई ऐसा कार्य आपके पक्ष में बन सकता है जिसका आपको काफी समय से इन्तजार था। पारिवारिक वातावरण खुशहाली लिए रहेगा एवं परिवार में कोई मंगल कार्य भी सम्पन्न होगा।

छात्रों के लिए

पूर्व में आये गतिरोध स्वतः ही समाप्त होंगे। यदि किसी व्यावसायिक क्षेत्र में अध्ययन बढ़ाना चाहते हैं तो सफलता प्राप्त होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता के माध्यम से रोजी-रोजगार चाह रहे हैं तो कार्य बनेगा। अप्रैल-मई में सुदूरवर्ती स्थान की यात्र होगी जो लम्बे समय तक स्मरणीय रहेगी। नौकरी व्यवसाय की दृष्टि से समय ठीक है। नौकरी में हैं तो पदोन्नति होने की सम्भावना है। यदि अन्यत्र नौकरी चाह रहे हैं तो इस दिशा में सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

- Advertisement -