जानिए 3 अक्तूबर 2020 का पंचांग और अपना राशि फल

0
158
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

आज का पंचांग

3 अक्टूबर 2020 संवत 2077 शाक: 1942 सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु सूर्योदय प्रात: 6:12 बजे से सूर्यास्त सांय 6:00 बजे तक आश्विन कृष्ण अधिक पक्ष द्वितीया  (दिन-रात),  दिन शनिवार, नक्षत्र रेवती 8:51बजे तक तत्पश्चात अश्वनी, योग: व्याघात, रात्रि 10:08 बजे तक तत्पश्चात हर्षण, करण: तैतील, चंद्रमा मीन राशि में सुबह 8:51 तक तत्पश्चात मेंष  राशि में, पंचक सुबह 8:51 मिनट पर समाप्त

राहुकाल- सुबह 9:09 बजे से 10:38 बजे तक  रहेगा ।

- Advertisement -

3 अक्टूबर 2020 का राशिफल 

मेषः स्वास्थ्यस्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। अदालती झगडों से बचाव होगा। सामाजिक प्रसंशा में वृद्धि होगी।

वृषः किसी वस्तु की हानि होने की संभावना है। कर्ज मिलने की कोई संभावना नहीं है। पक्के इरादों के बावजूद कार्य सफल नहीं हो पाएंगे।

मिथुनः लुकिंग हुए धन की प्राप्ति होगी ।संतान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संचित धन का लाभ हो सकता है।

कर्कः  व्यापार में कुछ नए परिवर्तन की योजनाएं बनाएंगे। भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। आपका मन अच्छे कार्यों के प्रति विचार करेंगा।

सिंहः पूजा-पाठ सत्संग में रुचि बढ़ेगी। भाइयों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग  करेंगे।

कन्याः गुरु जी का आशीर्वाद के बिना नये कार्य में सफलता नहीं मिलेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारी से पीछे ना हटे।

तुलाः अपनी जीवन साथी के साथ प्रेम प्रसंग अच्छा रहेगा। सगे संबंधी की पार्टी में जाने का योग बनेगा। व्यापार में कड़ी महेनत के बाद सफलता मिलेगी।

वृश्चिकः आपको किसी से कर्ज लेना पढ़ सकता है। यात्रा में सुख का आनंद प्राप्त होगा। रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी।

धनुः प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। पदोन्नति होने की संभावना है। आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचाएंगे।

मकरः जायदाद से संबंधित सौदे में लाभ की संभावना नहीं हैं। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किसी वस्तु की खोने की संभावना रहेगी।

कुंभः सहनशीलता से कार्य करें, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा।

मीनः आपके परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं । आपके ऊपर आज पितरों की विशेष कृपा रहेगी। सफलता के लिए संतान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे ।

अंक ज्योतिष के अनुसार

चंद्रमा और मंगल एक दूसरे के आमने-सामने 180 अंश पर स्थित हैं।  इस वर्ष के दौरान आप को विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। जिनमें से कुछ फैसले कटु भी हो सकते हैं। नौकरी   व्यवसाय के क्षेत्र में जो आप अमूल परिवर्तन चाहा रहे हैं, उसे व्यव्हार में लाने का समय आ गया है। व्यवसाय  में कमान को अपने हाथ में लेने की आवश्यकता महसूस होगी। किसी नये कार्य का शुभारंभ भी हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति, स्थानांतरण अपेक्षित है। यदि कला, साहित्य, लेखन इत्यादि से जुड़े हैं, तो  आपको प्रतीक्षित सफलता अवश्य प्राप्त होगी, परंतु अपनी शैली अभिव्यक्ति में परिवर्तन करना उचित रहेगा। पारिवारिक वातावरण सहज  रहेगा। किसी परिजन का स्वास्थ पीड़ा का विषय हो सकता है। स्वयं रक्त संबंधी विकारों और दुर्घटना के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।

श्रेष्ठ दिनांक::  3, 12, 21, 30  हैं ।

श्रेष्ठ समयः प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में 12 फरवरी से 12 मार्च तक।

शुभ दिनः रविवार,  मंगलवार और  गुरुवार। अपने मांगलिक कार्य  इन दिनों में संपन्न करें।

वर्जित: जिनकी जन्मतिथि 5 और 6 हैं, उनसे सावधान रहें।

विशेषः आप प्रतिभाओं के धनी हैं,  फिर भी अगर राजनीति, धर्म, लेखन आदि के क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो शिखर की सफलता हासिल कर सकते हैं।

महिलाओं के लिएः यदि आप गर्भवती हैं या इस नूतन वर्ष में कभी भी गर्भ धारण करें तो प्रसव के दिनों में अपना ध्यान अवश्य रखें। व्यर्थ की बातों को लेकर अक्सर आवेश में आने की संभावना प्रबल रूप से बन रही है। यदि कार्यरत हैं तो अपने संबंध अधिकारी वर्ग से नाहक बहस ना करें। कोई नया प्रेम प्रसंग भी प्रारंभ हो सकता है, जो शायद अंत में निराशा ही प्रदान करें।

छात्रों के लिएः  यदि आप लेख जगत को समर्पित है तो अपना भविष्य स्वयं उज्जवल बना सकते हैं। उक्त क्षेत्र में आप को समुचित अवसर प्राप्त होंगे। यदि मनोयोग से लगेंगे तो अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। बस आपकी इच्छा शक्ति प्रबल होनी चाहिए।

  • ज्योतिषीः डा. रचना के भारद्वाज, 9717891538
- Advertisement -