गिरिराज सिंह शुक्रवार को आएंगे बेगूसराय, शुरू करेंगे प्रचार

0
155
गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह
  • नन्दकिशोर सिंह

बेगूसराय। भाजपा के फायर ब्रांड नेता व बेगूसराय  लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह शुक्रवार को पटना से बेगूसराय सिमरिया धाम 12 बजे दिन में पहुंचेंगे। वहां सबसे पहले बाबा चिदात्मन जी महाराज के सिमरिया धाम स्थित 64 योगिनी काली मंदिर व दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद बेगूसराय में चुनाव प्रचार प्रसार का सघन जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे।

गिरिराज सिंह के आने पर सिमरिया राजेंद्र पुल से ही सैकड़ों कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। नवादा सीट से 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत हासिल करने वाले गिरिराज सिंह बेगूसराय सीट मिलने से नाराज थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समझाने पर वह बेगूसराय से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुए हैं।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः बिहार में किसी भी वक्त बिखर सकता है विपक्ष का महागठबंधन

गिरिराज सिंह शुक्रवार को जीरोमाइल स्थित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद बेगूसराय काली मंदिर में भी पूजा अर्चना करेंगे।  उसके बाद वह बेगूसराय के विभिन्न गाँवों में सघन जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। गिरिराज सिंह के साथ  बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी डॉ. राम सागर सिंह, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिह, नवीन सिह, कुंदन सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ेंः झारखंड में खंड-खंड हुआ राजद, बिहार में गठबंधन का बंटाधारः सुमो

उधर महागठबंधन के बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी व राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष डाँ. तनवीर हसन का भी मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान गुरुवार ओ शाम्हो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में चला। इस बात की जानकारी स्वयं महागठबंधन के प्रत्याशी डा. तनवीर हसन ने दी।

यह भी पढ़ेंः कन्हैया कुमार ने की आन लाइन चंदे की अपील, खाते में आये 30 लाख

उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल कि आप अपना नामांकन का पर्चा  बेगूसराय सीट से कब दाखिल करेंगे, उन्होंने बताया कि नामांकन से पहले महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ 31 मार्च को वह बाधा स्थित समुदायिक भवन में बैठक करेंगे। उसी दिन यह फैसला  सर्वसम्मति से लिया जाएगा कि नामांकन किस तारीख को किया जाएगा। फिलहाल अभी मेरा सघन दौरा चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः मलिकाइन के पाती- ठांव गुने काजर, कुठांव गुने कारिख

इस बीच भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वह लोगों से मिल रहे हैं और वोट के साथ आर्थिक सहयोग भी मांग रहे हैं। उन्होंने आनलाइन डोनेशन का अभियान भी शुरू किया है, जिसका अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

यह भी पढ़ेंः केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का पटना एयरपोर्ट पर हुआ विरोध

- Advertisement -