कन्या राशि वालों के लिए खास रहने वाला है आज का दिन

0
308
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से 7 अक्‍टूबर, 2020 का दिन कन्या राशि वालों के लिए खास होने वाला है। आज इस राशि वालों को सभी क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।  वहीं, मिथुन राशि वालों को मानसिक परेशानी होने का भय रहेगा। उन्‍हें सतर्क रहने की जरूरत है। आइए विस्‍तार से जानते हैं ज्‍योतिष एक्‍सपर्ट डॉ रचना भारद्वाज के साथ कैसा रहेगा अन्‍य राशिवालों का दिन। लेकिन इससे पहले जान लें आज का पंचांग।

7 अक्टूबर 2020 का पंचांग

संवत 2077, शाक: 1942

- Advertisement -

सूर्योदय- प्रातः 6:13 बजे से

सूर्यास्‍त- सायं 5:56 बजे तक

मास-  आश्विन कृष्ण अधिक पक्ष

तिथि- पंचमी  सुबह 02:49 बजे तक तत्पश्चात षष्ठी,  दिन बुधवार

नक्षत्र–  रोहिणी रात्रि 8:36 बजे तक तत्पश्चात मृगशिरा

योग-   व्यतिपात रात्रि अंत 1:30 बजे तक तत्पश्चात वरीयान्

करण-    तैतिल

राशि-   चंद्रमा वृष राशि में भ्रमण करेगा

यहां जानें आज का शुभ समय  

शुभ मुहूर्त-  सुबह 10:35 बजे से दोपहर 11:50 बजे तक

राहु काल- दोपहर 12:04 बजे से दोपहर 1:32 बजे तक रहेगा

 7 अक्टूबर 2020 राशिफल 

मेष

किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको माता का सुख अच्छा प्राप्त होगा। मामा मामी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृष 

वैवाहिक सुख एवं आनंद उपभोग करेंगे। आपका मन गलत कार्यों से दूर रहेगा। यदि भाई ऐर बहन से कोई पुराना मनमुटाव चला आ रहा है तो संबंध में सुधार होगा।

मिथुन  

यात्रा ना करें,  दुर्घटना हो सकती है।  अगर यात्रा करना जरूरी हो तो गणेश जी के दर्शन करके घर से निकलें। विदेश यात्रा में भी कष्ट रहेगा। आपके संचित धन में कमी आएगी ।

कर्क 

स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा।  इस समय में आपके जीवन में सुख,  शांति, मान सम्मान,  प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी। आपका मन शांत रहेगा।

सिंह 

आज भूमि खरीदना, आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापार में नए और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आपका दिन शुभ कार्य में अधिक व्यय होगा।

कन्या 

मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। भाग्य  की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी।

तुला 

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद  नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष से धन हानि हो सकती है। आपकी आमदनी में बाधाएं एवं परेशानियां आएंगी।

वृश्चिक

आपका मन  शांत रहेगा। अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। पत्नी की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।

धनु 

छोटी बहन के पुत्र से सुख मिलेगा। क्रूर कार्य से बचें, अन्यथा परेशानी में पड़ जाएंगे। आपको  आकस्मिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी।

मकर 

भतीजे का सहयोग मिलने की संभावना रहेगी। अधिक प्रयास  से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। नए प्रेम संबंध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

कुंभ  

नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरों से धोखा मिल सकता है, अतः सचेत रहें। आपकी मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी।

मीन 

धार्मिक कार्य में सम्मिलित होने का योग बनेगा। सहनशक्ति की वृद्धि होगी। आपकी शिक्षा की ओर रुचि बढ़ेगी एवं नए कार्य सीखने की इच्छा प्रबल होगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

चंद्रमा, बृहस्पति और शनि के साथ त्रिकोण बना रहा है,  जिसके फलस्वरूप यह वर्ष आपको मिश्रित फल प्रदान करेगा। स्वयं की योग्यता एवं लगन के बल पर आप अपना मार्ग प्रशस्त करते चले जाएंगे और लक्ष्य भी उपलब्ध होंगे। साथ ही साथ कार्यों के बनने में विघ्न बाधाएं आप को नाहक ही व्यथित करती रहेंगी। यदि स्वयं व्यवसाय कर रहे हैं, तो व्यवसाय में उन्नति एवं नवीन कार्य का शुभारंभ हो सकता है। आय में आशातीत वृद्धि होगी। नौकरी में हैं तो पदोन्नति होगी, लेकिन कार्य के अतिरिक्त बोझ का वहन भी करना पड़ेगा। जमीन जायदाद,  वाहन का क्रय कर सकते हैं। कार्य से संबंधित यात्राएं होंगी, जो काफी लाभप्रद एवं वर्णन मनोरंजक रहेंगीं। विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है, जो एक बार स्थगित अवश्य होगी।

श्रेष्ठ तिथियां- 7, 16, 25 हैं ।

श्रेष्ठ समय- प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में 21 जुलाई  से 22 अगस्त  के मध्य।

शुभ दिन- रविवार,  सोमवार, बुधवार,  बृहस्पतिवार। आप अपने शुभ कार्य इन्हीं दिनों संपन्न करें

वर्जित- जिनकी जन्मतिथि 9 है,  उनसे सावधान रहें

विशेष– आप आयात-निर्यात, वन, कृषि, जल, अंतरिक्ष, लेखन,  राजनीति में प्रवेश करें तो सफलता निश्चित है

महिलाओं के लिए 

यह वर्ष  व्यक्तिगत स्तर पर उपलब्धियां प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। यदि नौकरी,  व्यापार में हैं तो उन्नति के समुचित अवसर मिलेंगे। आपको विरोध भी झेलना पड़ेगा,  लेकिन इससे आप कतई विचलित नहीं होंगी । पति का कार्य अच्छा चलेगा।

छात्रों के लिए 

आप की प्रतिभा पर लोग भी ठीक से मूल्यांकन करने लगेंगे। लक्ष्य प्राप्ति की ओर कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इन सब का एक कारण यह भी है  कि इस वर्ष आप स्वयं भी कोई जोखिम उठाना नहीं चाहते। कला, साहित्य,  संगीत आदि में रुचि है, तो इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। जनवरी में दुर्घटना के प्रति सावधान रहें।

 

- Advertisement -