हाजीपुर में हत्या के बाद तनाव, इलाके में पुलिस तैनात 

0
141
  • डीएम-एसपी पहुंचे,भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
  • स्थानीय लोगों ने घरों की छतों से पुलिस पर किया पथराव
  • झड़प और पथराव में कई पुलिसकर्मी हुए घायल
  • पुलिस ने उपद्रवियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा
  • उपद्रवियों को हटाने के लिए पुलिस ने की फायरिंग

हाजीपुर। हाजीपुर शहर में नगर थाने के निकट ही दो पक्षों में हिसक झड़प में दो की हत्या हो गयी है। हत्या के बाद शहर में बवाल हो गया। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। डीएम-एसपी सहित वरीय अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं।

हाजीपुर में कल देर रात एक युवक की हत्या के बाद सुबह में जम कर उपद्रव हुआ। नगर थाना क्षेत्र के मस्जिद चौक पर देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद दो गुटों में जमकर पथराव हुआ। हालात को बेकाबू होते देख भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। इस दौरान घरों की छतों से पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने उपद्रवियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस और पब्लिक के झड़प में कई पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है। वहीं उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की है। उपद्रवियों ने सदर अस्पताल में भी जमकर उत्पात मचाया। उपद्रवियों ने डाक्यरों के साथ भी दुर्व्यवहार किया और एमबुलेंस को तोड़ दिया।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि कल देर रात  एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोलीबारी की घटना के बाद आरोप और अफवाह ने भयानक रूप ले लिया। 2 दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। दोनों पक्षों में झड़प होने लगी। इलाके में अब भी तनाव बरकरार है। एसएसबी के जवानों को भी तैनात किया गया है। वैशाली के DM राजीव रौशन ने बताया  कि इलाके में उपद्रवी तत्वों के जमा होने पर रोक लगाई गई है। स्थिति नियंत्रण में हैं।

यह भी पढ़ेंः ससुराल बुलाकर पत्नी ने पति की करायी हत्या, पत्नी हुई गिरफ्तार

- Advertisement -