तीज व्रतधारी 4 महिलाओं को स्कार्पियो ने रौंदा, 2 की मौत

0
141
बिहार
बिहार

समस्तीपुर। पति के दीर्घायु होने की कामना के लिए तीज व्रतधारी चार महिलाओं पर कहर टूट पड़ा। उनमें दो के पति वाकई उनसे दीर्घायु बन गये।  मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गयी। तीज की रात एक बेलगाम स्कॉर्पियो ने चार महिलाओं को कुचल डाला, जिनमें दो महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ेंः ससुराल बुलाकर पत्नी ने पति की करायी हत्या, पत्नी हुई गिरफ्तार

- Advertisement -

स्थानीय सूत्रों की मानें तो तीज व्रत कर रतजगा कर रही ये महिलाएं समूह में गाना गाती हुई जा रही थीं। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही बेलगाम स्कॉर्पियो ने उन्हें कुचल डाला। मृत महिलाओं में से एक की पहचान रंजीत साह की पत्नी रंजू देवी (32) और दूसरी महिला महेश महतो की पत्नी धर्मशीला देवी (34) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ेंः बहन के घर जा रहे भाई को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही हो गयी मौत

वहीं गंभीर रूप से जख्मी दो महिलाओं का इलाज दरभंगा अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। इसी बीच स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में आक्रोशित हो कर समस्तीपुर-मुसरीघरारी पथ पर अवरोध उत्पन्न कर बुधवार की देर रात से ही आवागमन बाधित कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस पदाधिकारी लोगों को समझाने में सफल हो सके और गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे यातायात बहाल हुआ।

यह भी पढ़ेंः बिहार के लिए BLACK SUNDAY- डूबने व वज्रपात से 6 महिलाएं मरीं

दुर्घटना में मरी दोनों महिलाओं के घर में इस घटना के बाद कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिनके लिए उन्होंने व्रत रखा, उनकी मानसिक स्थिति तो और भयावह है।

यह भी पढ़ेंः एनकाउंटर में  डकैत मारा गया, 3 गिरफ्तार, पुलिस का जवान शहीद

- Advertisement -