भगवान शिव सबको इतने नीक क्यों लगते हैं?

0
975

शिव क्यों नीक लगते हैं? सोचा कभी कि शिव-भक्त क्यों विष्णु-द्रोही होते हैं? सारे असुर, रावण से लेकर! युगों पूर्व शैव तथा वैष्णव झगड़ते थे। मसला था कि किसका ईश बड़ा है? विभूति से एक वर्ग त्रिपुण्ड लगाता है। दूसरा चन्दन से वी-मार्का रेखाएं बनाता है। पाँच सदी पूर्व गोस्वामी तुलसीदास कह गए थे कि : “सिव समान प्रिय मोहि न दूजा।” (राजा सुग्रीव से मानस के लंका कांड में)। भले ही अलगाववादी आज कश्मीर को भारत से काटने की साजिश करें, वे एक ऐतिहासिक तथ्य को नजरन्दाज नहीं कर सकते। शैवमत कभी इन हिमालयी वादियों में लोकधर्म होता था। जब शिव यात्रा पर निकले तो नन्दी को पहलगाम में, अपने अर्धचन्द्र को चन्दनवाड़ी में और सर्प को शेषनाग में छोड़ आये। अमरनाथ यात्री इन्हीं तीनों पड़ावों से गुजरते हैं।

यह भी पढ़ेंः इस शिव मंदिर को तोड़ने आया था मो. गजनी, चमत्कार देख लौटा वापस

- Advertisement -

हम मेहनतकशों के प्रणेता कार्ल मार्क्स ने औघड़, राख रचाये, बाघचर्मधारी, अर्धनग्न, श्मशानवासी, अनासक्त वैरागी महादेव की फोटो मात्र देख ली होती तो वे कभी न लिखते कि आस्था या अकीदा आमजन का अफीम है। करोड़ों के परमाराध्य, लोकवल्लभ शिव कलातीत कल्याण कल्पान्तकारी तो हैं ही,  वे अवघड़दानी भी हैं। कनक महामणियों से भूषित शंकर सही मायने में समतावादी हैं। आज के समाजवादियों से कहीं अधिक वस्तुनिष्ठ और सत्यवादी हैं। हालांकि वे अतुलनीय हैं, फिर भी हिन्दुओं के तैंतीस करोड़ देवताओं के परिप्रेक्ष्य में भिन्न हैं, विलक्षण हैं।

यह भी पढ़ेंः बिहार के शेखपुरा में ट्रैक्टर पलटने से 4 मजदूरों की मौत, 30 घायल

परस्पर विरोधी विचार और कार्य को संग लाने और समरस बनाने में शिव माहिर हैं। संहारक हैं, संवारते भी हैं। एक बार वे पार्वती को अमरता का रहस्य बता रहे थे। दो गणों ने सुन लिया। भोलेनाथ रूष्ट हो गये। शाप दे डाला कि विहंगम योनि में जाओ। दोनों कबूतर बनकर अमरनाथ की गुफा में आ गये। आज भी दिखते हैं। कामदेव का किस्सा सर्वविदित है। मगर रति के आँसू से पिघलकर पति को प्रद्युम्न के रूप में शंकर ने नवजीवन दिया। पुष्पों में बसा दिया। सांप आया शरण में गरूड से आतंकित हो कर। उसे गले से चिपटा लिया और जब भी विष्णु मिलने आये तो दिखा दिया कि शरणागत पूर्णतया महफूज है। बाबा भोले इतने कि जिससे खुश हुए तो उसे ऊँचा कर दिया। आशुतोष कहलाते हैं, शीध्र प्रसन्न हो जाने वाले। भस्मासुर की कहानी याद कीजिए। अगर विष्णु बचाने अवतरित नहीं होते तो बम शंकर हो जाते।

यह भी पढ़ेंः एनडीए की संकल्प रैली में गुम हुई बिहार के लाल की शहादत

अब लौटें उस मार्क्सवादी परिभाषा पर कि शिव क्या सर्वहारा के अधिक प्रिय हैं। गांजा-भांग जिसका आहार हो, भूत-प्रेत जिसके संगी-साथी हों, तन ढकने के पर्याप्त परिधान भी न हों। ऐसे व्यक्ति को कौन सरमायेदार कहेगा। राजमहल की जगह श्मशान, सिंहासन के बजाय बैल, सर पर न किरीट, न आभूषण। बस भभूत और सूखी लटें-जटायें। शिव गरीब नवाज हैं। महात्मा गांधी भी आधी धोती पहनते थे क्योंकि साधारण जन के समीप थे, बाबा भोलेनाथ की भाँति। विजयवाड़ा के गाँव में 1921 में बापू ने एक किसान को घुटने तक मटमैली, फटी धोती पहने देखा और बस उसी दिन से तय कर लिया था कि जब तक हर भारतीय को तन ढकने का पूरा कपड़ा नहीं मिलेगा गांधीजी भी अधनंगे रहेंगे। यह तादात्म्य की ज्वलन्त मिसाल है।

यह भी पढ़ेंः नमो के निशाने पर महागठबंधन, पटना की रैली में गिनाईं उपलब्धियां

जोड़कर देखिए लीला पुरूषोत्तम द्वारकाधीश वासुदेव श्रीकृष्ण के पीताम्बर को, मर्यादापुरूषोत्तम अवधपति दशरथनन्दन राम के रत्नजटित वस्त्रों को और प्रचण्ड, प्रगल्भ शिव के बाधम्बर से। बस यही अदा कैलाशपति की है जो मनमोह लेती है।

आज के संदर्भ में शिव मेरी राय में समस्त जम्बू द्वीप के एकीकरण के महान शिल्पी हैं। जब भाषा, मजहब, जाति और भूगोल को कारण बनाकर भारत को सिरफिरे लोग तोड़ रहे हों तो याद कीजिए कैसे सती के शरीर के हिस्सों को स्थापित कर शक्तिपीठों का गठन हुआ तथा समूचा राष्ट्र-राज्य एक सूत्र में पिरोया गया। उधर पूर्वोत्तर में गुवाहाटी की कामाख्या देवी से शुरू करें तो नैमिष में ललितादेवी और उत्तरी हिमालय तक सारा भूभाग जो प्रदेशों और भाषाओं के नाम से अलग पहचान बनाये हैं, एक ही भारतीय गणराज्य के भाग हैं। अपने लिंग बारह कोनों में बनाये| राष्ट्र की सार्वभौम सीमा निर्धारित कर दी| आज के राजनेता दावा करें, दंभ दिखायें, मगर सत्यता यह है कि अयोध्या के राम ने सागरतट पर शिव को स्थापित कर भारत की सरहदें तय कर दी थी। एक बात की चर्चा हो जाय। रेत का शिवलिंग बनाकर राम ने उसमें प्राण प्रतिष्ठान करने हेतु उस युग के महानतम शिवभक्त, लंकापति दशानन रावण को आमंत्रित किया था। रावण द्विजश्रेष्ठ था मगर पुत्र मेघनाथ ने पिता को मना किया कि वे शत्रु खेमें में न जायें। प्राणहानि की आशंका है। पर रावण ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कानून और युद्ध नियमों के अनुसार निहत्थे पर वार नहीं किया जाता है। रामेश्वरम का महज धार्मिक महत्व नहीं हैं। कूटनीतिक और मनोवैज्ञानिक भी है।

शिवलिंग से आशय लक्षणों से भी है। शिवालय में जानेआने की कोई पाबंदी नहीं है जो अन्य मंदिरों में होती है। न छुआछूत, न परहेज और न कोई अवरोध। सब शिवमय है।

शिव एक आदर्श गृहस्थ हैं। पार्वती ने कठिन तपस्या से उन्हें पाया और सम्पूर्ण प्यार भी हासिल किया। केवल एक पत्नीव्रती है शिव तथा उनके केवल दो पुत्र है। बड़ा नियोजित, सीमित कुटुम्ब है। अन्य के उदाहरण भी हैं। यशोदानन्दन की तीन पत्नियों और प्रेयसी राधा तथा हजारों गोपिकायें अलग से सखा थीं। अयोध्यापति ने तो धोबी के प्रलाप के आधार पर ही महारानी को निर्वासित कर दिया था। नारी को सर्वाधिक महत्व शिव ने दिया जब पार्वती को अपने बदन में ही आधी जगह दे दी। अर्धनारीश्वर कहलाये।

शिव प्रकृति के, पर्यावरण के रक्षक और संवारनेवाले हैं। किसान का साथी है बैल, जिसे शिव ने अपना वाहन बनाकर मान दिया। नन्दी इसका प्रतीक है। पंचभूत को शिव ने पनपाया। क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा, वे तत्व हैं जिनमें संतुलन बिगाड़कर आज के लोगों ने प्रदूषण, विकीर्णता और ओजोन परत की हानि कर दी है। यदि सब सच्चे शिवभक्त हो जाये तो फिर पंच तत्वों में सम्यक रूप आ जाये।

यह भी पढ़ेंः विश्व मंच पर मोदी ने दिखाई हैसियत, पाकिस्तान की हालत बनी पतली

शिव कला के सृजनकर्ता हैं। ताण्डव नृत्य द्वारा नई विधा को जन्म दिया। नटराज कहलाये। डमरू बजाकर संगीत को पैदा किया। इतने कलावन्त हैं कि हर कुमारी शिवोपासना करती है कि शिव जैसा पति मिले। जनकनन्दिनी ने ऐसा ही किया था कि राम मिल गये।

यह भी पढ़ेंः जदयू ने पटना में पीएम के सामने दिखायी बड़े भाई की औकात 

श्रद्धालुजन ज्योतिर्लिंग की पूजा करते हैं। इसमें आजके सार्वभौम लोकतांत्रिक गणराज्य की दृष्टि से सोमनाथ सर्वाधिक गौरतलब है। वह इस्लामी साम्राज्यवादियों के हमले का शिकार रहा था। अंग्रेजों के भाग जाने के बाद पहला कार्य सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया कि भग्नावशेष सोमनाथ का पुनर्निर्माण कराया। तब विवाद चला था कि सेक्युलर भारत में क्या मन्दिर का पुनर्निर्माण कराने में सरकारी मंत्री का योगदान हो? जवाहरलाल नेहरू चाहते थे कि सोमनाथ निर्माण कार्य से सरकारी तंत्र दूर ही रहे। सरदार का जवाब सीधा था। सोमनाथ मंदिर विदेशी आक्रमण का शिकार था। स्वाधीन राष्ट्र की अस्मिता और गौरव का प्रश्न है कि सोमनाथ में शिवलिंग पुनर्स्थापित हो। आलोचक खामोश हो गये। आज पुनर्निमित सोमनाथ का ज्योतिर्लिंग भारत की ऐतिहासिक कीर्ति का प्रतीक है। शिव के मायने भी हैं प्रतीक। इसीलिए सोमनाथ का शिवलिंग सागर की लहरों से धुलकर देदीप्यमान रहता है, भले ही उत्तर में बाबा विश्वनाथ अभी भी मुगल आक्रामकों से बाधित हों।

के विक्रम राव के फेसबुक वाल से साभार, मोबाइल -9415000909, E-mail-k.vikramrao@gmail.com

- Advertisement -