अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन युद्ध के बीच पहुंचे युक्रेन, बोले-हम साथ हैं

0
20

कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध को तकरीबन एक साल होने वाला है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन युद्ध के बीच ही यूक्रेन की राजधानी पहुंच गये हैं। उन्होंने यहां पर कहा कि इस युद्ध में अमेरिका और युक्रेन संग-संग हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पहली बार यूक्रेन पहुंचे हैं। इसके कुछ दिन पहले उनकी पत्नी भी युक्रेन का दौरा कर चुकी हैं।

रूस यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरे होने के बाद जो बाइडन यूक्रेन पहुंचे। बाइडन को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ सेंट माइकल गोल्डन-डोम मठ के बाहर देखा गया। युद्ध के बीच जो बाइडन यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे तो वहां की सुरक्षा व्यवस्था काफी चौकस कर कर दी गई।

- Advertisement -

कार ट्रैफिक को तो रोका ही गया पैदल चलने वाले लोगों को भी जहां का तहां खड़ा कर दिया गया। इस दौरान यूक्रेन की सीमा पर भारी अमेरिकी सुरक्षा बलों की तैनात की गई है। इससे पहले अमेरिका की प्रथम महिला जिल बिडेन ने मई में मदर्स डे पर पश्चिमी यूक्रेन का औचक दौरा करने आईं थीं। तब उनकी युक्रेन यात्रा को लेकर अंतर्राष्ट्रीय राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गयी थी।

बता दें कि जब बाइडन यूक्रेन कीव पहुंचे तो वहां की सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई। कार यातायात रोक दिया गया। सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों को भी रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन की सीमा के पास भारी अमेरिकी सुरक्षा तैनात की गई है। इससे पहले अमेरिका की प्रथम महिला जिल बिडेन ने मई में मदर्स डे पर पश्चिमी यूक्रेन का औचक दौरा किया था।

अमेरिका समेत कई यूरोपीय देशों से यूक्रेन को सैन्य मदद लगातार पहुंचाई जा रही है। कीव दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर साफ करते हुए कहा कि यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए अमेरिका सैन्य उपकरण मुहैया कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका युक्रेन के साथ आखिरी समय तक खड़ा रहेगा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की यात्रा यूक्रेन के सभी लोगों के समर्थन के लिए बेहद महत्वपूर्ण संकेत है। गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 में युद्ध शुरु हुआ था। एक साल बीत जाने के बाद भी दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है।

- Advertisement -