केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम ने बंगाल के मुख्य सचिव से मुलाकात की

0
272
ममता बनर्जी के साथ कदमताल करना पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेट्री अलापन बंद्योपाध्याय को महंगा पड़ गया। केंद्र ने उन्हें दिल्ली तलब कर लिया।
ममता बनर्जी के साथ कदमताल करना पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेट्री अलापन बंद्योपाध्याय को महंगा पड़ गया। केंद्र ने उन्हें दिल्ली तलब कर लिया।

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्रालय की विशेष टीम ने बंगाल के मुख्य सचिव से मुलाकात कर हालात की जानकारी ली। ममता बनर्जी ने कहा है कि हिंसा एकतरफा नहीं है। भाजपा के प्रतिनिधमंडल ने भी केंद्रीय टीम से मुलाकात की। प्रदेश दिलीप घोष के नेतृत्व में भाजपा की टीम ने गृह मंत्रालय के अफसरों से मुलाकात की। इसी बीच केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन पर पश्चिम मेदिनीपुर में हमला किया गया। गाड़ी के शीशे तोड़े गये। इस क्रम में कई मीडियाकर्मी भी चपेट में आये। ममता बनर्जी को कल राज्यपाल ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद राज्य में जारी हिंसा पर नियंत्रण करने को कहा था। ममता ने भी इसे प्रथामिकता में माना, लेकिन अपनी भड़ास निकालने से नहीं चूंकीं कि पिछले तीन महीने से राज्य प्रशासन चुनाव आयोग के हवाले था।

राज्यपाल ने दो दिन पहले ही बंगाल की हिंसा पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी। अभी तक उन्हें रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्हें इस बात से भी खासा नाराजगी है। प्रधानमंत्री ने भी राज्यपाल से फोन पर बात की थी और राज्य की स्थिति की जानकारी ली थी। ममता के वादे के बावजूद राज्य में हिंसा का दौर अब भी जारी है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिर कहा है कि जहां-जहां से भाजपा जीती है, वहीं हिंसा की घटनाएं हुई हैं। ममता ने कहा कि केंद्रीय बल के रहते राज्य में 16 लोग मारे गए। इनमें आधे तृणमूल के और  आधे भाजपा के कार्यकर्ता हैं। ममता ने मारे गये सभी लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता का ऐलान भी किया है। इधर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने हिंसा पर 2 दिन पहले मांगी रिपोर्ट अब तक न भेजे जाने पर नाराजगी जतायी है।

ममता ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं के बंगाल आने पर भी एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि अब राज्य में आने वाले मंत्रियों को भी कोरोना जांच की रिपोर्ट दिखानी होगी। इस बीच दिनहाटा में पूर्व विधायक उदयन गुहा पर हमला की सूचना है। उनके हाथ में चोट लगी है। इस घटना के विरोध में आज शाम 6 बजे से 30 घंटा दिनहाटा बन्द का आह्वान गया है। हमले का आरोप भाजपा समर्थकों पर लगा है। यह भी सूचना है कि घटना के बाद भाजपाकर्मियों के घरों पर भी हमले किये गये।

इस बीत बंगाल की तीन अन्य महत्वपूर्ण खबरें हैं। नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी सहित नयी विधानसभा के 143 सदस्यों ने आज विधायक पद की शपथ ली। बाकी सदस्य कल शपथ लेंगे। 8 मई को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। दूसरी खबर है कि ममता बनर्जी ने केंद्र को कहा है कि अब किसान सम्मान निधि की 18,000 की राशि चुकायी जाये। भाजपा ने चुनाव के दौरान इसका वादा किया था। ममता ने इस बारे में प्रधानमंत्री को चिट्ठी भी लिखी है। तीसरी खबर है कि टिकट बंटवारे पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेता तथागत राय को केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली तलब किया है। हार के बाद कैलाश विजयवर्गीय और दिलीप घोष को तथागत राय ने दोषी करार दिया था।

यह भी पढ़ेंः बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद हिंसा में 6 मारे गये(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -