वीटीआर में शिकारियों ने दो होमगार्ड जवानों को मार डाला

0
142

बेतिया। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार की  तड़के होमगार्ड के दो जवानों को शिकारियों ने मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार शिकारियों ने सोता में शिकार के लिए जाल बिछाया था। उसी दौरान रविवार को अगले सुबह 4 होमगार्ड के जवान गश्ती के दौरान उक्त स्थल पर पहुंचे। जहां जाल देखने के बाद होमगार्ड के जवानों ने आवाज लगाई।  तभी जंगल में छिपे शिकारियों ने बाहर निकल ताबड़तोड़ फरसा-भाला और तलवार से होमगार्ड के जवानों पर हमला कर दिया। इनमें दो जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। उसके साथ गये जवान जान बचा कर भाग निकले।

हमले में जखिमी दोनों होमगार्ड के जवानों ने छटपटा कर घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।  होमगार्ड के दोनों मृत जवान बगहा मलपुरवा निवासी हीरालाल कुशवाहा एवं  रामनगर थाना क्षेत्र के जुड़ा पकड़ी निवासी अर्जुन यादव  बताये गये हैं। घटना की सूचना पाकर घर वाले पहुंचे और कोहराम मच गया।

- Advertisement -

घटना की सूचना के बाद बगहा के एसपी अरविन्द गुप्ता, एसडीएम घनश्याम मीना, सीएफ हेमकांत रॉय, डीएफओ गौरव ओझा, एएसपी अभियान धर्मेंद्र झा ने घटनास्थल का जायजा लिया। इधर शव उठाने के लिये अधिकारियों को परिजनों और वनकर्मियों के विरोध का सामना करना पड़ा। अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी है। इलाके की नाकेबन्दी कर अभियान शुरू कर दिया गया है।

शिकारियों द्वारा अमूमन वन्य पशुओं का शिकार किया जाता है। इसी की निगरानी के लिए होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गयी है। पुलिस जांच-पड़ताल में लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद शिकारी भाग निकले। इस घटना से वन्यकर्मियों में भारी उबाल है।

यह भी पढ़ेंः 

भाजपा के भीतर क्या कुछ ठीक नहीं चल रहा, जानिए क्या हैं वे बातें

सावधान! तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे वोटों के सौदागर

क्या वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं, जानिए क्या है चर्चा

कर्पूरी जी ने दिया, लालू ने छीन लिया गरीब सवर्णों का आरक्षण

अगले पंचायत चुनाव तक बिहार में 13% और आरक्षणः सुशील मोदी

बिहार में अकेले लड़ने के लिए कमर कस रही है कांग्रेस

मीसा भारती भले मेरे हाथ काट ले, हम कटे हाथों से भी आशीष ही देंगे

बिहार में सवर्ण आरक्षण के लिए बनेगा कानून, विधेयक अगले सत्र में

चिता जलने से पहले जी उठी महिला, आखिर क्या हुई करामात

- Advertisement -