SARAN को CM नीतीश कुमार ने डबल डेकर फ्लाईओवर की दी सौगात

0
217

छपरा। सारण जिले के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। जिले में बनने वाली राज्य के पहले और देश के सबसे लंबे डबल डेकर फ्लाईओवर की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज आधारशिला रखी। तकरीबन 400 करोड़ के खर्च से बनने वाले इस फ्लाईओवर के तैयार हो जाने के बाद सारण प्रमंडल के लोगों को राहत तो होगी ही, उत्तरप्रदेश के बलिया और देवरिया तथा बिहार के आरा जिले के लोगों के लिए भी पटना से कनेक्शन आसान हो जायेगा। गांधी चौक और नगरपालिका चौक होते हुए लोग फ्लाईओवर का लाभ ले सकते हैं।

Read Also:

- Advertisement -

फ्लाईओवर की आधारशिला रखे जाने के अवसर पर उप मुख्यमंत्री सुशील   कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री सह सारण जिले के प्रभारी मंत्री मंगल पाण्डेय, स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी, महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, गोपालगंज सांसद जनक चमार सहित कई विभागीय सचिव व अधिकारी मौजूद थे।

जानकारों की मानें तो मुंबई के बाद देश में अबतक का यह सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर होगा। मुम्बई का डबल डेकर फ्लाईओवर 1.8 किमी लंबा है, जबकि छपरा में बन रहा डबलडेकर फ्लाईओर करीब 3.5 किमी लंबा होगा। इसकी चौड़ाई 5.5 मीटर होगी।

छपरा में बन रहे डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण पर 411 करोड़ रुपए खर्च होंगे। डबलडेकर फ्लाईओवर के सबसे ऊपर के हिस्से पर चढऩे के लिए रैंप भिखारी ठाकुर चौक से गांधी चौक की ओर होगा। इस पर एवीएस स्कूल के समीप से चढ़ा जा सकेगा। इससे गांधी चौक एवं नगरपालिका चौक होते हुए बस स्टैंड तक जाया जा सकेगा। इससे सीवान की ओर से आने वाले वाहन भिखारी ठाकुर चौक होते हुए आरा, हाजीपुर और पटना जाने के लिए निकल जाएंगे। वहीं फ्लाईओवर के नीचे के डेक का रैंप पुलिस केंद्र स्थित मंदिर के निकट से शुरू होगा। यह 2500 मीटर लंबा होगा। इस डेक का इस्तेमाल कर गांधी चौक एवं नगरपालिका चौक होते हुए राजेंद्र सरोवर के निकट आना संभव हो सकेगा।

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की देखरेख में बनने वाले इस फ्लाईओवर का निर्माण अगले चार वर्षों (2022 तक) के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

 

- Advertisement -