समस्तीपुरः इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगता परीक्षा में कड़ी चौकसी रहेगी

0
112

समस्तीपुर में तैनात रहेंगे 2 दंडाधिकारी, 7 गश्त दण्डाधिकारी, 58 केन्द्र प्रेक्षक 

समस्तीपुर। ।बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रथम इन्टर स्तरीय संयुक्त (प्रा०) प्रतियोगता परीक्षा तीन दिन दो पाली में होगी। इस परीक्षा को सफल बनाने के लिए उड़नदस्ता बनाया गया है। 2 दण्डाधिकारी, 07 गश्ती दण्डाधिकारी, 58 केन्द्र प्रेक्षक, 40 स्टैटिक दण्डाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। छात्र अपने साथ तीन किताबें ले जा सकते हैं।

शुक्रवार को उक्त बातें डीएम चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह और एसपी सुजीत कुमार ने संयुक्त रूप से बतायीं। डीएम ने बताया कि 8-12-18, 9-12–18, 10-12-18 को प्रथम पाली 9.30 बजे से 11.45 तक और दूसरी पाली 2 बजे से 4.15 तक चलेगी। इसके लिए परीक्षा का केद्र आर.एन.ए.आर. काँलेज, सरयुग महाविद्यालय, श्री कृष्ण हाई स्कूल, तिरहुत एकैडमी , मिडिल हाई स्कूल (बहादुरपुर), आर.एस.बी इंटर कालेज, हाई स्कूल धरमपुर, गोल्फ फिल्ड रेलवे कालोनी उच्च मध्यमिक विद्यालय, संत कबीर डिग्री कालेज, माडल इंटर स्कूल, श्री सुंदर उच्च  विद्यालय, एस.आई.के.एस.डी गर्ल्स हाई स्कूल, विधि महाविद्यालय, समस्तीपुर कालेज, गर्ल्स मिडिल स्कूल, कचहरी रोड में बनाये गये हैं। परीक्षा केन्द्रों के आसपास धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी रहेगी। परीक्षार्थी अपने साथ अधिकतम तीन पुस्तकें, समान्य ज्ञान, गणित और एक समान्य विज्ञान के लिए परीक्षा भवन में ले जा सकते हैं। किसी पुस्तक की फोटो काँपी या अन्य समग्री नहीं ले जा सकते हैं।

- Advertisement -

किशनगंज के सांसद मौलाना असराफुल हक कासमी का निधन

किशनगंज। किशनगंज लोकसभा सीट से चुने गये सांसद मौलाना असरारुल हक कासमी का बीती रात में इंतकाल हो गया। वे करीब 76 वर्ष के थे। वह अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्रियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके जनाजे की अंतिम नमाज उनके पैतृक गांव ताराबाड़ी में अदा की गयी। वहीं पर उन्हें सुपुर्द-ए-खाक भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि सांसद निर्धारित कार्यक्रम के तहत किशनगंज भ्रमण पर थे। इसी क्रम में वे स्थानीय सर्किट हाउस में विश्राम कर रहे थे। यहीं पर उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी। आनन-फानन में उन्हें चिकिस्ता के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया,  जहाँ इलाज के क्रम में उनका इंतकाल हो गया।

ज्ञात हो कि सांसद श्री कासमी स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करने के बाद समाज सेवा में जुट गए थे। वे पहली बार कांग्रेस के टिकट पर 2009 में तथा दूसरी बार भी इसी पार्टी के टिकट पर 2014 में लोकसभा का चुनाव जीत कर संसद पहंचे थे।

यह भी पढ़ेंः मो. इलियास हुसैन : जनतंत्र को रखा ठेंगे पर रखा, सबको समझा रियाया!

- Advertisement -