राशिफल (Horoscope) : मकर, सिंह, कन्या राशि वालों के लिए शुभ

0
360
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल (Horoscope) : मकर, सिंह, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए 9 जनवरी का दिन शुभ है। आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। सिंह राशि वालों को मानसिक सुख, सामाजिक मान-सम्मान   और पारिवारिक सुख में वृद्धि रहेगी,  लेकिन पैतृक संपत्ति के कारण विवाद होने की संभावना रहेगी। वहीं  वृष राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन छिपे हुए शत्रुओं से चौकन्ना रहना चाहिए, अन्यथा आपको मानसिक हानि होने का डर रहेगा और शारीरिक कष्ट भी हो सकता है।  तो आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

9 जनवरी 2021 का पंचांग 

सूर्योदय- प्रातः 7:09 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:40  बजे तक, मास- पौष कृष्ण पक्ष, तिथि- एकादशी रात्रि 7:17 बजे तक तत्पश्चात् द्वादशी, दिन- शनिवार, नक्षत्र- विशाखा सुबह 12:31 बजे तक तत्पश्चात् अनुराधा, योग- शूल दोपहर 2:59 बजे तक तत्पश्चात् गण्ड, करण- बव, राशि- चन्द्रमा तुला राशि में रात्रि अंत 6 बजकर 57 मिनट तक तत्पश्चात् वृश्चिक राशि में, शुभ समय- दोपहर  01:45  बजे से  सायं   04:20  बजे तक, राहुकाल- सुबह 9.47 बजे से दोपहर 11.6 बजे तक

- Advertisement -

9 जनवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

वृषः- आपके गुप्त शत्रु बढ़ेगे। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा। आपको मानसिक चिन्तायें अधिक रहेगी।

मिथुनः- आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी।

कर्कः- राशिफल के मुताबिक आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपको मुख सम्बन्धी रोग होने की सम्भावना रहेगी। आपकी माता को कष्ट होगा या माता से दूर जाना पड़ सकता है।

सिंहः- आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।

कन्याः- इस समय में आपको गुप्त-विद्याओं एवं गुप्त शक्तियाँ का ज्ञान बढ़ेगा। आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

तुलाः- नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।

वृश्चिकः- राशिफल(Horoscope) के मुताबिक आपके विरोधी एवं शत्रुओं की वृद्धि होगी। नौकरी बदलनी भी पड़ सकती है। आप अनावश्यक कार्यो में व्यय करेंगें।

धनुः- राशिफल (Horoscope) के मुताबिक आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।

मकरः- राशिफल (Horoscope) के मुताबिक आपको ननिहाल की ओर से प्रेम एवं सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपके ससुराल पक्ष से सम्बन्ध सुधरेंगे एवं सुख का अनुभव करेंगे। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।

कुम्भः- राशिफल के मुताबिक यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आपके चलते हुए कार्यों में बाधयें उत्पन्न होगी एवं ध्न हानि की सम्भावना बढेगी। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।

मीनः- राशिफल के मुताबिक यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  आपके प्रति प्रेम-भाव की भावना कम रहेगी। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आपका भाग्योदय जन्मस्थल से अन्यत्र ही कहीं होता है। जीवन में अनेक सहायक मिलते हैं। अनजान धरती पर अनजान लोगों के मध्य आपका भाग्योदय होता है। अनजान व्यक्ति आपके अपने ही हो जाते हैं। रक्त के रिश्तों से ही कष्ट एवं परेशानी मिलती रहती है। प्रायः आप जैसे व्यक्तियों को विदेश अथवा किसी अन्य प्रांत में रहने से अधिक सफलता मिलती है। आपकी उन्नति में मूंगा, लाल हल्के गुलाबी वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। 9, 18, 27 श्रेष्ठ तिथियां हैं।

6, 15, 24, सहायक तिथियां हैं। श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेन्डर वर्ष में 10 जुलाई से 19 सितम्बर के बीच। वर्जित: साधारण बीमारी या चोट को मामूली न मानें। अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ न करें। व्यसनों से कठोर परहेज रखें। जिनकी जन्मतिथि अंक 4 है उससे सावधान रहें।

विशेष: निजी सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आएगी, पारिवारिक एवं आर्थिक उपलब्धि का वर्ष होगा। मार्च तक जारी प्रयास सार्थक होंगे। यात्र, देशाटन का लाभ मिल सकता है। अप्रैल से जून तक का समय शिक्षा, प्रतियोगिता व अन्य रचनात्मक कार्यों में सफलता का है। भौतिक दिशा में सफलता मिलेगी। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। जुलाई से अगस्त के महीने व्यावसायिक दृष्टि से निर्बल होंगे। सितम्बर से दिसम्बर धन, सम्मान, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाले हैं, फिर भी सावधानी जरूरी हैं। दूसरों के यहां बना भोज्य पदार्थ ग्रहण न करें। शादी-ब्याह में जाएं तो हल्के गुलाबी रंग का भोज्य पदार्थ ही स्वीकार करें।

यह भी पढ़ेंः राशिफलः मकर राशि के व्यापारी वर्ग को व्यापार में सफलता मिलेगी(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, मो.- 9717891538
- Advertisement -