चुनाव आते ही फिसलने लगी नेताओं जुबान, बड़े नेता भी नहीं चूक रहे

0
143
  • राणा अमरेश सिंह

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव की जैसे-जैसे दूरी घट रही है, वैसे-वैसे नेताओं के बोल भी बिगड़ रहे हैं। जिस तरह के तीखे बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 के चुनावी साल में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आलोचना किया करते थे, ठीक वैसा ही बयान अब नरेंद्र मोदी आजकल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर देते सुने जा रहे हैं। दीगर है कि सोनिया गांधी ने गुजरात की एक रैली में साल 2012 में नरेंद्र मोदी पर जहर की खेती करने का व्यंग्य कसा था। माना जाता है कि देश भर में उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस भयभीत हो गई थी। सियासी पंडित अब इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिगड़े बोल से जोड़ कर देख रहे हैं।

प्रधान नरेद्र  मोदी पिछले दो साल से जन सभाओं में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर व्यंग्य वाणों की बारिश कर रहे हैं। अब तो उनके फायरिंग रेंज में भाजपा विरोधी अन्य दल भी आ गये हैं। वे कभी बेटे की सरका, रिमोट कंट्रोल की सरकार, दामाद श्री, जमानत पर परिवार, पार्टी के रास्ते वंशवाद जैसे बोल बोल कर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाते हैं तो उनके बढ़ते हमले के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी खुल कर कहना शुरू किया है कि “चौकीदार चोर है।” राहुल गांधी इसे न सिर्फ कहते हैं, बल्कि लोगों से नारे भी लगवाते हैं।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री ने गुंटूर में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि चंद्र बाबू नायडू ने अपने ससुर और पूर्व मुख्यमंत्री नंदमूरि तारक रामाराव के पीठ में छुरा घोंपा था। उन्होंने उनकी पार्टी टीडीपी को बाप-बेटे की पार्टी होने का तगमा दिया। हालांकि फिलहाल देश में परिवारवाद के आरोप से कोई भी पार्टी महफूज नहीं रहीं।

चंद्र बाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करारा जवाब यह कहते हुए दिया कि वे परिवार का प्रेम और इसकी व्यवस्था की अहमियत नहीं समझते हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर उनकी पत्नी यशोदा बेन के साथ धोखा देने का आरोप लगाया। नायडू ने कहा कि उन्होंने उनके साथ भी धोखा किया। नायडू चार साल तक एनडीए के साथ रहे। फिर भी केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच भी जम कर आरोप-प्रत्यारोप हुए। ममता बनर्जी की जुबान की तल्खी ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं।

भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर रहे आक्रमक

वैसे तो राजनीतिक दल पहले भी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे हैं, लेकिन वे किसी भी स्थिति में संसदीय परंपराओं के अनुरूप मर्यादा और शालीनता का ख्याल रखना रखते थे।

यह भी पढ़ेंः ममता की सियासी इंजीनियरिंग से कांग्रेस व वामपंथियों को झटका

वैसे, 1990 साल में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह सरकार के कई सांसद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को बोफोर्स दलाल कहते सुने गये थे। संसद में राजीव गांधी चोर है के नारे भी उछाले गये थे। अब उसी तर्ज पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी नारा लगवाते हैं कि देश का चौकीदार चोर है।

कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की भाजपा पप्पू कह कर खिल्ली उड़ाती है। ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भी अपनी जनसभाओं में बिना नाम लिए कहते सुना गया है। यहीं नहीं प्रधानमंत्री को वाराणसी की जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष की मिमिक्री भी करते देखा गया था।

राहुल गांधी ने संसद में नरेंद्र मोदी पर पहला ताना सूटबूट की सरकार कह कर मारा था। इसके बाद वह नहीं रुके। अब उन्हें हर जन सभाओं में “चौकीदार चोर है” का नारे लगवाते सुना जा रहा है।

पहले भाजपा के निशाने पर केवल राहुल गांधी थे। कांग्रेस के वे तमाम नेता थे, जो किसी न किसी मामले में जांच एजेंसी के आरोप का सामना कर रहे थे। अब इसमे नया नाम प्रियंका गांधी वाड्रा का भी जुड़ गया है।

यह भी पढ़ेंः 

- Advertisement -