रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह जदयू में शामिल

0
336

पटना। बिहार प्रदेश कार्यालय में  जदयू के प्रधान महासचिव सह सांसद  श्री आरसीपी सिंह, विद्यानंद विकल, छोटू सिंह सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कौशल कुमार सिंह ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण के दौरान कौशल कुमार सिंह ने बताया कि नशा, बाल-विवाह, दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के अभियान तथा सात निश्चय कार्यों द्वारा पंचायत स्तर पर विकास से प्रभावित होकर उन्होंने जदयू में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के संरक्षण में कार्य करने का संकल्प के कारण जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की है। रालोसपा दिन ब दिन दिशा विहीन हो बिखरती चली जा रही है।

बताते चलें कि समाजसेवी कौशल कुमार सिंह बांका जिले के धरैया थाना अंतर्गत गौरा गाँव के रहने वाले हैं। उनकी शिक्षा-दीक्षा गाँव व भागलपुर तथा जमशेदपुर शहर में हुई है। उन्होंने राज्य एवं जिले में युवा उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। युवाओं के बीच में वे आइकॉन हैं, जिनका मानना है कि आज खेती-किसानी घाटे का सौदा बन गई है और गाँवों से युवाओं का अन्य राज्यों की ओर पलायन हो रहा है। जाति की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब यह बहुत जरूरी हो गया है कि हम संकीर्ण मानसिक सोच से आगे बढ़े और कृषि संकट समाधान के प्रति एक समग्र सोच विकसित करें।

- Advertisement -

वह बांका जिला में लगभग 10 वर्षों से लगातार सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य करते रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में मतदाता जागरूकता अभियान चला कर जिले की 185 पंचायतों के 877 गाँवों का भ्रमण किया था। उन्होंने ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ प्रत्याशी को चुनने का अभियान चलाया तथा जीवन ज्योति केंद्र सामाजिक संस्था के माध्यम से प्रखंड स्तर पर स्वास्थ शिविर एवं मुफ्त दवा वितरण केंद्र समय-समय पर चलाया।

यह भी पढ़ेंः ‘तरकारी’ ब्रांड को प्रमोट कर सब्जी उत्पादन बढ़ाने में जुटी बिहार सरकार

युवाओं के बीच खेल-कूद को बढ़ावा देने के लिए वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को बांका जिला के प्रखंडों में बुला कर प्राइज का वितरण कराते रहे हैं। आपदा से पीड़ित गरीब लोगों के बीच कंबल, चादर व साड़ी का वितरण करना इनके सामाजिक काम का सामान्य हिस्सा है। सामाजिक कार्य करते-करते वे राजनीति से जुड़े। रालोसपा में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद को सुशोभित किया।

यह भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री ने बिहार को 33 हजार करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

इसी दौरान किसान दिवस के उपलक्ष्य में अंग किसान मोर्चा का गठन करते हुए जिले की 185 पंचायतों के 192 किसानों को ऊनी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तो मंदार मेले में किसानों को नेनुआ, खीरा, पालक, भिंडी, लाल साग जैसे बीजों का वितरण 28000 किसानों के बीच किया। अंग किसान मोर्चा ने अपने सात दिवसीय हस्ताक्षर संकल्प अभियान के तहत एक लाख चौसठ हज़ार चार सौ निनानब्वे लोगों से हस्ताक्षर करवाया, इस मुद्दे पर कि इस बार के चुनाव में स्थानीय जनप्रतिनिधि की भागीदारी होंनी चाहिए, जिससे क्षेत्र के विकास में एक बड़ा बदलाव लाया जा सके।

यह भी पढ़ेंः पशुपालन से आय को बढ़ावा देने की बिहार सरकार ने बनायी योजना 

 

- Advertisement -