जेल से ही जंग लड़ेंगे लालू, अस्पताल के बेड पर बनेगी चुनावी रणनीति

0
125
सीएजी की रिपोर्ट के हवाले से चारा घोटाले की सूचनाएं खबर बनती थी। बचपन के दिनों में अक्सर सुनते थे कि सांढ़ स्कूटर पर ढोये गये। तब आश्चर्य होता था।
सीएजी की रिपोर्ट के हवाले से चारा घोटाले की सूचनाएं खबर बनती थी। बचपन के दिनों में अक्सर सुनते थे कि सांढ़ स्कूटर पर ढोये गये। तब आश्चर्य होता था।

रांची/पटना। चारा घोटाले में रांची की जेल में सजा काट रहे और फिलहाल बीमार होकर रिम्स में बेड पर पड़े राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद वहीं से चुनावी रणनीति का संचालन करेंगे। उन्होंने जमानत के लिए अर्जी डाली थी, लेकिन नामंजूर हो गयी। अब उन्हें चुनाव के पहले जेल और अस्पताल से मुक्ति की उम्मीद नहीं दिख रही। इसलिए उन्होंने अस्पताल को ही चुनावी रणनीति का केंद्र बनाने का फैसला किया है। उनसे परिजनों के मुलाकात का दिन भी सप्ताह में एक ही (शनिवार) तय किया गया है। इसलिए वह न्यू मीडिया के सहारे चुनाव का प्रचार करेंगे। इसके संकेत तभी से मिलने लगे थे, जब उन्होंने ट्वीटर के जरिये अपना संदेश बाहर पहुंचाना शुरू किया था। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने इस पर आपत्ति भी जतायी थी। लोक सभा चुनाव से पूर्व जमानत की आशा खो चुके राजद मुखिया और चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव ने एक बार फिर ट्वीटर के माध्यम से भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार को जुमलेबाज  और युवाओं को दिग्भ्रमित करने वाला बताया। लालू यादव ने अपने ट्वीटर में रथयात्रा पर निकले भाजपा के लाल कृष्ण आडवाणी की गिरफ्तारी का हवाला दिया है।

लालू यादव अपने ट्वीटर में रथयात्रा पर निकले भाजपा के लाल कृष्ण आडवाणी की गिरफ्तारी का हवाला देकर अल्पसंख्यक समुदाय को राजद की ओर खींचने का प्रयास करते दिख रहे हैं। समझा जाता है कि ऐसा लालू यादव ने मुसलमानों के कांग्रेस की ओर बढ़ते झुकाव के कारण कहा है। सामान्य जाति के गरीबों को मिले आरक्षण को मूल नीति का घालमेल बताया गया है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः बिहार के महागठबंधन में बराबर का हक मांग रही कांग्रेस

फिलहाल जमानत की आशा खो चुके बीमार लालू यादव रिम्स में भर्ती हैं। उनके आफिसियल ट्वीटर के हवाले से भाजपा पर धारदार हमला किया गया है। देश में गाय व गाय के मांस खाने के नाम पर हो रही हिंसा को लेकर मुसलमानों को आगाह किया गया है। वर्ष 1990 में आयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए रथ यात्रा पर निकले लाल कृष्ण आडवाणी की गिरफ्तारी का हवाला देकर राजद को सेकुलर दल बताने का दावा किया गया है। उन्होंने राजद के 15 साल के शासन काल में सांप्रदायिक दंगा नहीं होने का भी दावा किया है।

यह भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को अब दलित, किसान व मुसलमान पर भरोसा

लालू यादव ने पहली बार ट्वीटर के माध्यम से युवाओं को एकजुट होकर भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। उन्होंने संघ परिवार द्वारा फैलायी जा रही अफवाहों से दूर रहने के लिए आगाह भी किया है। गाय और गाय के मांस खाने को लेकर फैली हिंसा में कई मुसलमान युव़ाओं के मारे जाने पर चिंता जताई गई है। उन्होंने सामान्य वर्ग के गरीबों को मिले आरक्षण को संघ परिवार की चाल बताया है। इसे आरक्षण नीति का घालमेल करने की चाल बताई गई है। लालू यादव दिसंबर 2017 से चारा घोटाले में दोषी करार दिये के कारण सक्रिय राजनीति से वंचित हो गये हैं, लेकिन ट्वीटर के जरिये वह आज भी राजनीतिक सक्रियता बनाये हुए है। हालांकि ये वही लालू हैं, जिन्होंने कभी आईटी सेक्टर पर व्यंग्य किया था कि ये आईटी-वाईटी क्या होता है।

यह भी पढ़ेंः नीतीश को पक्का भरोसा- नरेंद्र मोदी दोबारा बनेंगे प्रधानमंत्री

- Advertisement -