शिव गुरु महोत्सव गूंजता रहा हर हर महादेव के जयकारे से

0
353

पटना। पटना के कन्हौली के पैनाल में शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। आओ चलें शिव की ओर के उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए लगभग पंद्रह हजार से अधिक लोग एकत्रित हुए थे। उधर रोहतास जिले में बराँव-जहानाबाद पथ पर रविवार की शाम  फकिला मोड के समीप एक तेज रफ्तार अनियन्त्रित स्कार्पियो ने एक बाइक सवार युवक को रौंद डाला। जिससे युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।

कन्हौली के विराट शिव गुरु महोत्सव में पटना से आई अनुनिता ने कहा कि शिव विसंगतियों में संगति हैं। शिव की बनाई हुई दुनियां में कोई भेद नहीं है। उनका शिष्य होकर ही हम अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। डॉक्टर अमित कुमार ने कहा कि शिव के शिष्य बनने की दिशा में साहब हरींद्रानंद जी द्वारा दिया गया तीन सूत्र ही सहायक है और कुछ नही। उन्होंने कहा कि वे जगत गुरु हैं इसलिए उनका शिष्य होने के लिए कोई नियम नही है और कोई वर्जना भी नही है।

- Advertisement -

ब्रजेश सिंह, अनिल, उमेश और अजय गुप्ता के साथ साथ किशन कुमार ने भी अपने विचार को रखा। उपस्थित लोगों में महिलाओं की संख्या काफी अधिक थी। पूरा का पूरा इलाका शिवमय हुआ था। शिव गुरु की व्याप्ति और फैलाव के निमित्त इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगो ने भी हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ेंः 

भाजपा के भीतर क्या कुछ ठीक नहीं चल रहा, जानिए क्या हैं वे बातें

सावधान! तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे वोटों के सौदागर

क्या वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं, जानिए क्या है चर्चा

कर्पूरी जी ने दिया, लालू ने छीन लिया गरीब सवर्णों का आरक्षण

अगले पंचायत चुनाव तक बिहार में 13% और आरक्षणः सुशील मोदी

बिहार में अकेले लड़ने के लिए कमर कस रही है कांग्रेस

मीसा भारती भले मेरे हाथ काट ले, हम कटे हाथों से भी आशीष ही देंगे

बिहार में सवर्ण आरक्षण के लिए बनेगा कानून, विधेयक अगले सत्र में

चिता जलने से पहले जी उठी महिला, आखिर क्या हुई करामात

 रोहतास में स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक को रौंदा मौत 

बराँव-जहानाबाद पथ पर रविवार की शाम  फकिला मोड के समीप एक तेज रफ्तार अनियन्त्रित स्कार्पियो ने एक बाइक सवार युवक को रौंद डाला। जिससे युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। मृतक मोबीनपुर निवासी दिनेश सिंह का 25 वर्षिय बेटा डब्लू सिंह बताया जता है।

घटना के सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि रविवार की शाम बक्सर निवासी कुछ लोग स्कार्पियो से कुदरा  छेका करने जा रहे थे। तभी बरांव-जहानाबाद पथ पर फकिला गाँव के समीप उनकी स्कार्पियो की टक्कर एक बाइक से हो गयी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।

यह भी पढ़ेंः बिहार में क्राइम कंट्रोल के लिए खर्च होंगे 270 करोड़, हो गई शुरुआत

- Advertisement -