झारखंड के पाकुड़ में मुठभेड़ के बाद हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

0
260

रांची। झारखंड के पाकुड़ में शुक्रवार देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। बाद में पुलिस ने मौके से एक लाख रुपये के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने देशी कट्टा के साथ सुनील नामक एक नक्सली को गिरफ्तार किया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुनील महेशपुर के बबनपोखर गांव अपने साथियों के साथ पहुंचा है, इसी सूचना पर छापेमारी के दौरान सुनील और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर तीन-चार राउंड फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी सात राउंड फायरिंग की। छापेमारी के दौरान सुनील को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य अपराधी फरार हो गये। इस खुद एसपी शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल अभियान का नेतृत्व कर रहे थे, जबकि महेशपुर एसडीपीओ शशि प्रकाश और हेड क्वार्टर डीएसपी एके मोहली समेत अन्य पुलिसकर्मी भी उनके साथ थे।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की ओर से की गयी जबाबी कार्रवाई से नक्सली पीछे हटने को मजबूर हुए और मौके से हार्डकोर नक्सली सुनील मुर्मू को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया, लेकिन उसके अन्य साथी रात में अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। पुलिस फरार अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

सूत्रों के मुताबिक सुनील मुर्मू का आपराधिक इतिहास रहा है और नक्सलियों से भी उसका सांठ-गांठ है। उसने नक्सलियों के नाम पर एकलव्य विद्यालय के संवेदक से  80 लाख रुपये की मांग की गयी थी। छह महीने पहले इस मामले को लेकर महेशपुर के डूमरघट्टी गांव में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, लेकिन उस वक्त सुनील फरार होने में सफल रहा था। मूल रूप से महेशपुर के डूमरघट्टी गांव के रहने वाले सुनील मुर्मू पर हत्या, लूट, डकैती समेत कई मामले में दर्ज हैं।

यह भी पढ़ेंः आयुष्मान भारत योजना को झारखंड में रोल मॉडल बनाएंः CM

- Advertisement -