नमो के निशाने पर महागठबंधन, पटना की रैली में गिनाईं उपलब्धियां

0
162
पटना की रैली में सुबह से जुटने लगी थी भीड़

पटना। हल्की बूंदाबांदी के बीच पटना के गांधी मैदान में एनडीए की संकल्प रैली में सबके निशाने पर रहा महागठबंधन। खासकर, राष्ट्रीय जनता दल। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम विकास की राजनीति करते हैं। अब लाभुकों के खाते में सीधे सरकारी मदद का पैसा जा रहा है। उन्होंने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि आतंकी घटना और उसके खिलाफ भारत की कारर्वाई पर देश के कुछ लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि आतंकी घटना और उसके खिलाफ भारत की कारर्वाई पर देश के कुछ लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। इससे पाकिस्तान के लोग खुश हो रहे हैं। पूरा देश शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है, जबकि कांग्रेस के नेता मनोबल तोड़ने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ेंः संदर्भ एअर स्ट्राइकः हुतात्माओं की तेरहवीं ऐसी रही

- Advertisement -

मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा पेश किया। बिहार के लिए केंद्र सरकार की मदद का जिक्र किया। बिहार को आगे ले जाने के लिए नीतीश कुमार द्वारा किये जा रहे और किये गये कार्यों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारा इरादा सबके साथ मिल कर देश का विकास है। हम विकास की राजनीति करते हैं, विपक्ष नकारात्मक राजनीति में लगा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः आतंकी ठिकाने पर हवाई हमले ने नरेंद्र मोदी को बना दिया हीरो

उन्होंने कहा कि नये भारत का निर्माण हो रहा है। कुपोषण खत्म करने, गरीबी मिटाने, किसानों की खुशहाली, दवाई, पढ़ाई जैसे कई विकासात्मक और जनोपयोगी कार्य एनडीए की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष तमाम तरह के भ्रम फैला रहा है। बिहार के लोग जागरूक हैं। वे सारी बातें समझते हैं। विपक्ष नतारात्मक राजनीति कर रहा है, हम देश के विकास की राजनीति कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः गर्भवती पत्नी व 5 साल की बेटी को छोड़ शहीद हुआ बेगूसराय का लाल

रैली को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम सत्ता सुख की राजनीति नहीं करते। कुछ लोग सत्ता अपने निजी लाभ के लिए हासिल करना चाहते हैं, लेकिन हमारा लक्ष्य न्याय के साथ सबका विकास है। उन्होंने राजद का नाम लिये बगैर हमला बोला और कहा कि परिवार की समृद्धि ही कुछ लोगों का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ेंः विश्व मंच पर मोदी ने दिखाई हैसियत, पाकिस्तान की हालत बनी पतली

- Advertisement -