एमजे अकबर ने इस्तीफा सौंपा, सूरज मंडल ने भाजपा का दामन थामा

0
310

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कैंप से दो खबरें सूत्रों से निकल रही हैं। पहली खबर यह कि एमजे अकबर मी टू अभियान के शकार बन गये हैं। उन्होंने विदेश यात्रा से लौटते ही पार्टी को इस्तीफा सौंप दिया है। दूसरी खबर झारखंड से आ रही है। बताया गया है कि झारखंड आंदोलन के बड़े क्रांतिकारियों में शुमार सूरज मंडल भाजपा में शामिल हो गये हैं। दोनों खबरों की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।

एमजे अकबर पर कई लड़कियों ने आरोप लगाया कि पत्रकारिता के दिनों में उन्होंने उनके साथ बुरा बर्ताव किया था। सीधे कहें तो प्रथमदृष्टया यौन हिंसा का आरोप लगाया था। उन पर मी टू कैंपेन के तहत ये आरोप तब लगे, जब वह विदेश की सैर कर jहे थे। तभी से ये संकेत मिल रहे थे कि अकबर के साथ पार्टी सुगमता से पेश नहीं आयेगी। उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का इशारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पहले ही दे दिया था यह कह कर कि मामले की गंभीरता से जांच करायी जायेगी। बहरहाल उनके स्वतः इस्तीफे की खबर आ रही है। संभव है कि चुनावी वक्त में भाजपा कोई जोखिम मोल लेना नहीं चाहती हो, इसलिए फिलवक्त सीधे इस्तीफा मांग लिया हो।

- Advertisement -

सूरज मंडल के बारे में सूचना है कि उन्होंने भाजपा का दजामन थाम लिया था। कभी झारखंड आंदोलन में शिबू सोरेन के साथी रहे सूरज मंडल हाल के दिनों में किनारे पड़ गये थे। उनकी राजनीतिक सक्रिया प्रतीकात्मक ही रह गयी थी। उम्र के चौथेपन में पहुंचे सूरज मंडल के भाजपा में शामिल होने से दूसरों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा और भाजपा भी ज्यादा लाभ नहीं उठा सकेगी, लेकिन उनकी वजह से भाजपा को अपनी ब्रांडिंग का मौका जरूर मिल गया है। यह कि कद्दावर आदिवासी नेता भाजपा की ओर भाग रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः PM के 13 व CM के 29 दौरों के बाद भी कराह रही है काशी

- Advertisement -