ममता बनर्जी कल राजभवन में तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगी

0
439
ममता बनर्जी अपनी पार्टी के विस्तार में लगी हुई हैं। रणनीति के तहत वह कांग्रेस के साथ दूसरे विपक्षी दलों के नेताओं को तोड़ रही हैं।
ममता बनर्जी अपनी पार्टी के विस्तार में लगी हुई हैं। रणनीति के तहत वह कांग्रेस के साथ दूसरे विपक्षी दलों के नेताओं को तोड़ रही हैं।
  • डी. कृष्ण राव

कोलकाता। ममता बनर्जी कल तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह कल 10.45 बजे राजभवन में सादे समारोह में होगा। उनके साथ कितने मंत्री शपथ लेंगे, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, प्रदीप भट्टाचार्य, पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरभ गांगुली, भाजपा सांसद मनोज टिग्गा, टीएमसी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को आंत्रित किया गया है। ममता बनर्जी को तीसरी बार सरकार बनाने का जनादेश मिला है।

इस बीच शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीट के चुनाव अनिश्चितकाल के लिए टाल दिये गए हैं। पहले 16 मई को होने की बात थी। दोनों स्थानों पर उम्मीदवारों की मृत्यु के बाद तिथियों में संशोधन हुआ था। समझा जाता है कि चुनाव आयोग ने कोर्ट में अपनी फजीहत को देखते हुए कोरोना काल में चुनाव से बचने की कोशिश की है। कोरोना संक्रमण नियंत्रित होने के बाद ही चुनाव की नयी तिथि का एलान हो सकता है।

- Advertisement -

इधर नेता प्रतिपक्ष के रूप में शुभेंदु अधिकारी के नाम की चर्चा है। उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की पूरी संभावना है। जोड़ासांको के हिन्दीभाषी विधायक विवेक गुप्त को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। दूसरी ओर भाजपा की तीव्र आलोचना करते हुए शोभन चटर्जी ने वैशाखी के साथ तृणमूल में लौटने के संकेत दिये हैं। नायिकाओं को टिकट दिए जाने पर तथागत राय ने दिलीप घोष, कैलाश विजयवर्गीय पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने पूछा है कि ये नेता बताएं कि इन्हें क्यों टिकट दिये गये।

फिरहाद हकीम सहित सभी पूर्व प्रशासकों को निगम व पालिका बोर्ड की जिम्मेदारी फिर मिल गयी है। फिरहाद ने कहा कि निगम की हर एम्बुलेंस में ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाएगी। उधर बंगाल में हिंसा पर भड़के भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा बोले- याद रखें, तृणमूल एमपी, सीएम को भी दिल्ली आना है।

यह भी पढ़ेंः राजभवन में आयोजित मिलन-समारोह में शामिल हुईं ममता(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -