इधर गोली चली, घायल हुआ और गुस्से में पीट-पीट कर एक को मार डाला

0
229

सासाराम। रोहतास जिले के हिंदुस्तान शिवसागर थाना क्षेत्र के फिरहिंदी गांव में ट्रैक्टर रोकने के विवाद में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घायल होने पर एक पक्ष के आक्रोशित लोगों ने पीट-पीट कर एक किसान की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह और एएसपी राजेश कुमार दल-बल के साथ गांव में पहुंचे वहां जाकर उन लोगों ने पूरी स्थिति की जानकारी ली। विवाद आगे न बढ़े, इस पुलिस की चौकस नजर है।

घायल को पूरी पुलिस सुरक्षा में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि शिवसागर थाना क्षेत्र के फिरहिंदी गांव में अभिमन्यु सिंह और साहब पासवान के बीच ट्रैक्टर रोकने के विवाद में चली गोली से फिरहिंदी निवासी शिव कुमार पासवान के पैर में लग गई। घायल अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

इसके बाद घायल पक्ष के लोगों द्वारा गांव के एक किसान नंद किशोर सिंह को पीट-पीटकर लाठी डंडे से हत्या कर दी। हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वरीय पुलिस अधिकारी गांव में कैंप कर रहे हैं।

मृतक के परिजनों ने हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है। मामला ट्रैक्टर रोकने के विवाद से शुरू हुआ। बाद में यह खूनी संघर्ष में बदल गया। मृतक की पत्नी पंचायत की बीडीसी सदस्य हैं। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाता छापेमारी कर रही है।

गया के गरीबों में कंबल बांटे गये

गया। शनिवार को बागेश्वरी रोड स्थित  डॉ बी आर अम्बेडकर शिक्षण संस्थान के तत्वाधान में गरीबों एवं असहायों के बीच 51 कम्बल और 51 संस्था में पढ़ने वाले  गरीब छात्र-छात्राओं के बीच वस्त्र, कॉपी, कलम, आदि  पठन सामग्री का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि कम्बल व पठन सामाग्री का वितरण पटना से आये मुख्य अतिथि युवा समाज सेवक रजनीश राजपूत, संस्था के सदस्यों तथा मोहल्ले के लोगों के सहयोग से  किया गया। इसी उपरांत मुख्य अतिथि ने कंबल वितरण करते हुए बताया कि भीषण शीतलहर के देखते हुए संस्थान के तत्वाधान में या कार्यक्रम किया गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहायता, शिक्षा एवं गरीबों की मदद सहित कई कार्यक्रम चला कर पीड़ित मानवता की सेवा की जाती है और आगे भी या कार्यक्रम संस्थान द्वारा चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष दुर्गाश सिंह यादव, सलाहकार अजय कुमार, प्रधानाध्यापक सुभम कुमार, विक्की कुमार, सूरज कुमार, जितेंद्र कुमार, सुमित कुमार निरंजन कुमार, अमित कुमार विश्वजीत यादव, कुमारी प्रियंका, पूनम कुमारी आदि सदस्यों एवं काफी संख्या में मोहल्ले के लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः रोहतास में लुटेरों ने मचाया कोहराम, तीसरे दिन भी 2.5 लाख की लूट

- Advertisement -