गौतम कुमार उर्फ भैयाजी बने दो सामाजिक संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष

0
507

खगड़िया (बिहार)। युवा समाजसेवी गौतम कुनार, जिन्हें लोग भैयाजी के नाम से भी जानते हैं, को बिहार में दो सामाजिक संगठनों का अध्यक्ष बनाया गया है। ये दोनों संगठन वैश्य व स्वर्णकार समाज के हैं। इनमें एक संगठन है संयुक्त वर्ण वैश्य सामाजिक संस्था। यह संस्था वैश्य वर्ण को समर्पित है तथा दूसरे संगठन का नाम है- भारत स्वर्णकार सोनार महासंघ है। यह स्वर्णकार जाति को समर्पित है। गौतम कुमार के मुताबिक संयुक्त वर्ण वैश्य समाजिक संस्था के बिहार प्रदेश में कुल 5676 पदाधिकारी हैं।

गौतम कुमार जी को इन दोनों संगठन में बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। गौतम कुमार पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता भी हैं। इनकी जन्मभूमि खगड़िया जिला अंतर्गत वार्ड नंबर 05, दान नगर मोहल्ला, ब्लाक व पोस्ट खगड़िया है। उन्होंने बताया कि ये दोनों संगठन पूरे भारत में विशाल रूप से संगठित हैं। पहला संगठन, जिसका नाम है संयुक्त वर्ण वैश्य समाजिक संस्था है, इसमें बिहार प्रदेश में कुल 5676 पदाधिकारी हैं, जो वैश्य समाज के कल्याण हेतु पूरी तरह समर्पित हैं। दूसरे संगठन भारत स्वर्णकार सोनार महासंघ में बिहार प्रदेश में कुल मिला कर 1566 पदाधिकारी हैं।

- Advertisement -

गौतम कुमार का कहना है कि आज के परिवेश में वैश्य समाज की अनदेखी की जा रही है। इसलिए वैश्य समाज के लोगों को एक होकर आगे आना होगा। वैश्य समाज की जनसंख्या बिहार प्रदेश में कुल मिलाकर तकरीबन 38 प्रतिशत है, जो किसी की भी सरकार बनाने या गिराने की क्षमता रखती है। बस जरूरत है तो इस समाज में एकजुटता की। जिस दिन वैश्य समाज में एकता आ जाएगी, उस दिन के बाद हमारा कोई शोषण नहीं कर पाएगा।

यह भी पढ़ेंः SC/ST की राजनीतिक भागीदारी समाज हित में महत्वपूर्णः राजीव

यह भी पढ़ेंः भाजपा से कन्नी काट सकता है JDU, जानें कौन से हैं कारण

यह भी पढ़ेंः सरदार पटेल न होते तो भारत का विभाजन रोकना कठिन था

यह भी पढ़ेंः कुशवाहा की कठिनाइयां बढ़ रही हैं, आहिस्ता-आहिस्ता सब छोड़ रहे साथ

- Advertisement -