स्कार्पियो ने बाइक सवार को रौंदा, ससुर की मौत, दामाद गंभीर

0
320
  • घटना राजगीर के बिंबिसार जेल मोड़ पर हुई
  • पुलिस फरार स्कार्पियो की खोज में जुटी

राजगीर। पर्यटक नगरी राजगीर-गया मार्ग पर स्कार्पियो ने बाइक पर सवार दो लोगों को रौंद दिया। सवार दोनों ससुर-दामाद है। इस घटना में जहां ससुर की मौत घटना स्थल पर हो गई, वहीं दामाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह घटना शनिवार की अहले सुबह बिंबिसार जेल मोड़ के पास हुई।

घटना के बाद चालक स्कार्पियो लेकर भागने में सफल हो गया। घटना के बाद सड़क पर गिरे बाइक पर सवार घायलों को अनुमंडल अस्पताल राजगीर लाया गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बाइक की डिक्की से मिले दस्तावेज से मृतक की पहचान गया जिले के टनकुप्पा थानांतर्गत छकौरी बिगहा के चमोर निवासी अर्जुन पांडेय के रूप में की है।

- Advertisement -

प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि जख्मी पप्पू पांडेय, जहानाबाद जिले के हुलासगंज थानांतर्गत भगवानपुर के निवासी हैं। दोनों बाइक सवार रिश्ते में ससुर-दामाद हैं। दोनों ही एक बाइक पर सवार हो, गया से बिहारशरीफ जा रहे थे कि इस क्रम में राजगीर बिंबिसार जेल मोड़ के समीप एक स्कार्पियो वाहन से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसके टुकड़े सड़क पर बिखर गए।

मृतक तथा जख्मी दोनों ही कई फीट दूर जाकर गिरे। इस दौरान सड़क पर आवागमन कर रहे स्थानीय लोगों की सूचना पाकर वहां पहुंची। पुलिस ने फौरन जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पत्नी बसंती देवी ने राजगीर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस छानबीन के क्रम में उक्त वाहन की तलाश कर रही है। बताते चलें कि शुक्रवार को भी हिलसा-एकंगरसराय मार्ग पर दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई थी। सड़क हादसे में तीन परीक्षार्थियों की मौत हो गयी थी। तीनों बीए पार्ट थ्री की परीक्षा देने जा रहे थे।

यह भी पढ़ेंः बेटी-दामाद का झगड़ा छुड़ाने आई सास को दामाद ने गोली मारी 

- Advertisement -