रालोसपा के ललन पासवान गुट ने मांगी राजग से दो लोस सीटें

0
669

पटना। रालोसपा (ललन पासवान गुट) ने राजग से आगामी लोकसभा में दो सीटें और विधायक सुधांशु शेखर को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की है। राजधानी में रविवार को रालोसपा की कोर कमेटी एवं पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद विधायक ललन पासवान ने नरेंद्र मोदी नीत भाजपा सरकार की प्रशंसा की।

रालोसपा ललन गुट के मुख्य प्रवक्ता मनोज लाल दास मनु ने कहा कि लोस चुनाव में पार्टी को बांका, औरंगाबाद और आरा लोकसभा सीट में से कोई एक सीट संजीव श्याम सिंह और सासाराम सीट ललन पासवान को देने की मांग की गयी है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर 17 फरवरी को पटना में छात्र युवा सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।

- Advertisement -

रालोसपा मुखिया उपेंद्र कुशवाहा से अलग गुट के नेता ललन पासवान ने कहा कि नरेंद्र मोदी को देश की जनता दोबारा प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। विपक्षी दल नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए एकजुटता का दिखावा कर रहे हैं, जबकि सभी नीति व नीयत में एक दूसरे के विरोधी हैं। उन्होंने महागठबंधन को भ्रष्टाचारियों का समूह बताया और कहा कि उन्हें जनता सबक सिखायेगी।  उन्होंने बिहार में महागठबंधन को लठबंधन की उपाधि दी। पासवान ने लोकसभा की सभी 40 सीटों पर तैयारी करने पर बल दिया, ताकि सभी सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ेंः किसान और कर्ज माफी के मुद्दे पर ही अब चुनाव लड़े जाने की तैयारी

यह भी पढ़ेंः पासवान ने गरीब सवर्णों के आरक्षण को बताया मोदी का मास्टर स्ट्रोक

गुट के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा अब तक किए गए विकास कार्यों को लोगों को जानकारी देने की बात कही। उन्होंने गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय को  नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक कदम काम बताया।

यह भी पढ़ेंः नीतीश की दो टूक, समझौतावादी बनकर सत्ता में नहीं रहूंगा

यह भी पढ़ेंः कमल की चाह में ललन पासवान, करेंगे अपने इरादे का खुलासा

- Advertisement -