5.50 लाख नए ग्राहकों के साथ बिहार टेल्कम सर्किल में Jio का जलवा

0
121

RANCHI : साढ़े पांच लाख से ज्यादा नए ग्राहकों के साथ बिहार टेल्कम सर्किल में Jio का जलवा बरकरार है। ट्राई की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस Jio ने अक्टूबर 2019 में बिहार-झरखंड सबसे ज्यादा बढ़त हासिल की है। Jio ने 31 अक्टूबर 2019 तक 5,57,140 नए ग्रहकों को अपने साथ जोड़ा। सितम्बर में Jio के पास 2,64,44,863 ग्राहक थे, जो अगले एक महीने में बढ़कर 2,70,02,003 तक पहुंच गया है।

इस दौरान प्रतिस्पर्धी एयरटेल को 1,06,413 ग्रहकों को खोना पड़ा। सितम्बर 2019 में बिहार-झारखण्ड में एयरटेल के 3,58,17,828 ग्राहक थे, जो अक्टूबर में घटकर 3,57,11,415 रह गए थे।

- Advertisement -

ट्राई रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिस्पर्धी वोडा-आइडिया ने भी अक्टूबर 2019 में 1,09,937 नए ग्राहकों को जोड़ा। सितंबर में बिहार-झरखंड में वोडा-आइडिया के पास 1,80,01,497 ग्राहक थे, जो अक्टूबर में बढ़कर 1,81,11,434 हो गया था।

इस दौरान पब्लिक सेक्टर की BSNL ने भी 62,813 नए ग्राहकों को जोड़ने में कामयाबी हासिल की। सितम्बर 2019 में बिहार-झरखंड में BSNL के पास 49,72,729 ग्राहक थे अक्टूबर में बढ़कर 50,35,542 हो गये है। रिलायंस Jio ने बिहार-झारखंड में सभी टेलीकॉम कंपनियों में सबसे ज्यादा ग्राहक जोड़ने में कामयाबी हासिल की है। Jio ने अपनी सेवाओं के जरिए सबसे ज्यादा ग्रोथ की धमाकेदार कामयाबी हासिल की है।

टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने अक्टूबर 2019 के मोबाइल ग्राहकों के आंकड़े जारी कर दिए हैं। देशभर में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 118.3 करोड़ हो गई है। रिलायंस Jio अक्टूबर 2019 के एक महीने में पूरे देशभर में 91 लाख ग्राहकों को जोड़ने में सफल रही है।

यह भी पढ़ेंः झारखंड में विपक्ष की जीत और भाजपा की पराजय के जानें कारण

यह भी पढ़ेंः हेमंत सोरेन सपरिवार शक्तिपीठ रजरप्पा मंदिर पहुंचे, की पूजा-अर्चना

यह भी पढ़ेंः झारखंड में भाजपा को शिकस्त ने नीतीश कुमार को दे दी संजीवनी

यह भी पढ़ेंः बिहार में घमासान, विधानसभा में JDU को BJP से चाहिए अधिक सीटें

यह भी पढ़ेंः BPCL समेत इन 5 बड़ी कंपनियों को बेचने की तैयारी में सरकार!

- Advertisement -