भाजपा को बिहार की दूसरी बड़ी पार्टी जनता ने बनाया : सुशील मोदी

0
57
महम्मदपुर नरसंहार के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संरक्षण प्राप्त है। सुशील मोदी ने यह आरोप लगाया है।
महम्मदपुर नरसंहार के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संरक्षण प्राप्त है। सुशील मोदी ने यह आरोप लगाया है।

पटना। भाजपा को बिहार की दूसरी बड़ी पार्टी जनता ने सेवा की मजदूरी देकर बनाया। पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने यह बात कही। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों का जन-धन खाता खोलवाने, मुफ्त गैस कनेक्शन देने या किसान सम्मान निधि के 6 हजार रुपये देने में किसी की जाति या धर्म नहीं पूछा। इस सेवा की मजदूरी देकर बिहार की  11 करोड जनता ने हमें बिहार की दूसरी सबसे बडी़ पार्टी बनाया।

मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर देश और प्रदेश की सेवा करते हुए 41 वर्ष पूरे कर रही है, तब यह हमारे लिए  लगातार बढ़ते जन समर्थन के लिए  आभार व्यक्त करने का अवसर है। हमने विपक्ष में रहते हुए जहां सत्ता-संपोषित अपराध और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सदन से सड़क तक संघर्ष किया, चारा घोटाला-अलकतरा घोटाला के दोषियों को न्याय प्रक्रिया के तहत सजा दिलाने में अपनी भूमिका निभायी, वहीं सरकार में आने पर राज्य के ढाँचागत विकास को पटरी पर लाने का काम किया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने भरोसेमंद मित्र जदयू के साथ मिल कर गरीबों-किसानों, पिछडों-दलितों और महिलाओं का जीवन बेहतर बनाने में तत्पर रही है। 41 साल की भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए न सदन की मर्यादा तोडी, न सरकार में आने पर इसे बेनामी सम्पत्ति बनाने के मौके में बदला और न ही काम के बदले किसी की जमीन लिखवायी। तिकड़म और बूथ लूट से चुनाव जीतने के बजाय भाजपा ने “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर काम किया।

जनसेवा और राष्ट्रधर्म का नाम है भाजपा : नंदकिशोर यादव

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल का नाम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रधर्म और राष्ट्रसेवा का नाम है। भाजपा राष्ट्रभक्ति का वह पथ है, जिस पर चल कर अटल बिहारी वाजपेयी जैसे राष्ट्रसेवियों ने राजनीति की भाषा और परिभाषा बदल दी। राजनीति का एकमात्र लक्ष्य राष्ट्रसेवा और जनसेवा बनाया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देश प्रेम की अटूट भावना के साथ वैश्विक फलक पर देश का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं।

कोरोना काल में प्रधानमंत्री हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं को जनसेवा में जुटे रहने के लिए प्रेरित करते रहे। प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज भाजपा का हर कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज होकर मां भारती की सेवा में समर्पित है। भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनाने का श्रेय कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को ही जाता है। कुशल नेतृत्व, अनुभवी मार्गदर्शन,  कर्मठ, ईमानदार और समर्पित कार्यकर्ता, सख्त अनुशासन, जनसरोकार की नीति और राष्ट्रसेवा की उदात्त भावना भाजपा की सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है।

- Advertisement -