झारखंड में 75 तीर्थ यात्रियों को एक-एक लाख रुपए की सहायता

0
113

रांची। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि भारत आध्यात्मिक एवं धर्म परायण देश है। सभी धर्मों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रारंभ की गई है। झारखंड के वैसे सभी धर्मों के धर्मावलंबी, जो आर्थिक रूप से कमजोर अथवा गरीब परिवार से आते हैं, उन्हें मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत देश के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थानों का दर्शन राज्य सरकार द्वारा कराया जा रहा है। इसी क्रम में झारखंड से कैलाश मानसरोवर की तीर्थ यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता अनुदान के रूप में प्रति तीर्थयात्री एक-एक लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की गई थी, जिसे आज सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री दास ने आयोजित कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों के बीच अनुदान वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि अब तक राज्य के 5 हजार से अधिक लोगों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ मिला है। राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को उनके आशा के अनुरूप तीर्थ दर्शन कराने का कार्य प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में लोक कल्याण परंपरा का इतिहास रहा है। राज्य सरकार इसी परंपरा को निभा रही है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः बिहार के शेखपुरा में ट्रैक्टर पलटने से 4 मजदूरों की मौत, 30 घायल

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि कैलाश मानसरोवर की तीर्थ यात्रा से सकुशल लौटे तीर्थ यात्रियों से कहा कि आप सब सौभाग्यशाली हैं। आपने कैलाश मानसरोवर जैसी कठिन तीर्थ यात्रा को पूरा कर घर वापस आने का पुण्य काम किया है। उन्होंने कहा कि आप जैसे तीर्थ यात्रियों के हौसलों से ही भारत विश्व गुरु बन सकेगा। आपसे प्रेरित होकर और भी जो श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर जाने की इच्छा रखते हैं, सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर अनुदान के रूप में आगे भी एक लाख रुपया प्रति श्रद्धालु देने का कार्य करेगी।

यह भी पढ़ेंः इस शिव मंदिर को तोड़ने आया था मो. गजनी, चमत्कार देख लौटा वापस

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी लोग राज्य सरकार की नीति और जन कल्याणकारी योजनाओं का अपने अपने क्षेत्र में पूरा प्रचार-प्रसार करें और लोगों को जागरूक करें। आम जनता को राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले यह सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित तीर्थ यात्रियों सहित राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ेंः बिहार में लालटेन को हमेशा  के लिए बुझाने का संकल्पः सुशील मोदी

- Advertisement -