2030 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: BJP 

0
131
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पटना प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण 2030 तक भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता श्री राजीव रंजन ने इस संबंध में हालिया आयी एक रिपोर्ट का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सबल नेतृत्व और कुशल आर्थिक नीतियों की वजह से भारत के लिए अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर आयी है। प्रसिद्ध ब्रिटिश फाइनेंसियल सर्विसेस फर्म स्टैंडर्ड चार्टर्ड पीएलसी द्वारा अपनी हालिया प्रकाशित रिपोर्ट में यह अनुमान व्यक्त किया गया है कि भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 2030 तक अमेरिका से आगे निकल जाएगा और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड का मानना है कि तब तक चीन अमेरिका को पछाड़ देगा और प्रथम स्थान  पर पहुंच जाएगा। वहीं अभी तक शीर्ष स्थान पर चल रहा अमेरिका, भारत और चीन के बाद तीसरे स्थान पर आ जाएगा। अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था में 2020 तक 7.8 प्रतिशत तक की तेजी का अनुमान है, जबकि चीन 2030 तक 5 प्रतिशत की तेजी पा लेगा, जो अर्थव्यवस्था के आकार को देखते हुए सामान्य प्राकृतिक मंदी को दर्शाता है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः संकट में कर्नाटक की जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार

इसके अलावा विश्व बैंक के प्रमुख की ओर से भारत की विकास की दर को लेकर जो आंकड़ा दिया गया है, वह भी मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर मुहर लगा रहा है। अपनी एक रिपोर्ट में केंद्र की आर्थिक नीतियों की तारीफ करते हुए विश्व बैंक ने उम्मीद जताई है कि भारत वर्ष 2018-19 में 7.3 की दर से विकास करेगा। यही नहीं, अगले दो वर्षों में भारत की जीडीपी 7.5 फीसदी तक रहेगी और भारत इसी रफ्तार के साथ विकास करेगा।

यह भी पढ़ेंः अंखिया से गोली मारब गीत से यंगस्‍टर्स में छाई रहीं ‍अक्षरा सिंह

भारत में जिस तरह से खपत और निवेश में बढ़ोतरी हुई है, उसके असर से आने वाले सालों में देश की जीडीपी में बढ़ोतरी दिखेगी। विश्व बैंक ने दावा किया है कि अगर ऐसी ही परिस्थितियां रहीं तो भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ता रहेगा। इन विश्व प्रसिद्ध संस्थानों के दावों से यह स्पष्ट है कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आज न्यू इण्डिया की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। अब अर्थव्यवस्था की खराब स्थिति का दुष्प्रचार करने वाली कांग्रेस जनता को जवाब दे।

यह भी पढ़ेंः मलिकाइन के पातीः पोखरा में मछरी, नौ-नौ कुटिया बखरा

- Advertisement -