जिनके नहीं अपने मकान, उन्होंने भी कर दिये लालू कुनबे को दान

0
196
राबड़ी देवी
राबड़ी देवी

इनकम टैक्स महकमे पकड़ी गड़बड़ी, ने किया राबड़ी और उनकी बेटी हेमा के दो प्लाट किये जब्त 

पटना। सुनने में अटपटा लग सकता है, पर सच यही है। लालू-राबड़ी फैमिली को उन लोगों ने जमीन का तोहफा दे दिया, जिनके अपने मकान तक नहीं हैं। लालू यादव के परिवार की  बेनामी संपत्ति का एक और मामला उजागर हुआ है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लालू परिवार को एक और झटका दिया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार को बेनामी संपत्ति मामले में राबड़ी देवी और उनकी बेटी हेमा यादव की अवैध संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है। यह आदेश इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की एडजुकेटिंग आथरिटी की ओर से जारी किया गया है।

सूत्रों की मानें तो अब जल्द ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटी हेमा यादव के दोनों प्लाटों को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अपने कब्जे में ले लेगा। इस प्लाट को हृदयानंद चौधरी और ललन चौधरी ने दोनों को गिफ्ट में दिये थे। हालांकि वे दोनों खुद किराये के मकान में रहते हैं।

- Advertisement -

जब्त किए जाने वाले प्लाट में एक दानापुर के सगुना मोड़ के पास ढाई डिसमिल है, जबकि पौने आठ डिसमिल के दो प्लाट फुलवारी शरीफ के निकट धनौत में हैं। सगुना मोड़ के निकट की जमीन हृदयानंद चौधरी और धनौत की जमीन ललन चौधरी के नाम पर होने की जानकारी दी गई है।

राबड़ी देवी और उनकी लड़की हेमा यादव को दान करने वाले हृदयानंद चौधरी भारतीय रेलवे में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी हैं। वहीं, ललन चौधरी विधान सभा में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने राबड़ी देवी और हेमा यादव से इस जमीन को लेकर कई सवाल किये थे। उनके जवाब से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट संतुष्ट नहीं हुआ था। दिलचस्प बात है कि राबड़ी देवी और हेमा यादव को गिफ्ट देनेवाले दोनों स्टाफ के पास कोई अपना स्थाई घर यहां नहीं है।

- Advertisement -