कैसा रहेगा 1 अक्टूबर 2020 को आपका दिन, जानिए राशिफल

0
221
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

मेष- जायदाद से संबंधित सौदे में लाभ की संभावना नहीं है । शत्रु आपको कष्ट पहुंचाने का प्रयास करेंगे, अतः सचेत रहें। व्यर्थ के खर्चों से बचें।

वृष- सहनशीलता से कार्य करें, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। अच्छे शास्त्र पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक आय की वृद्धि होगी।

- Advertisement -

मिथुन- आपके परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी। नवीन व्यापार के लिए नई योजनाएं बनाएंगे।

कर्क- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि अधिक रहेगी।

सिंह- किसी वस्तु की हानि होने की संभावना है। धन प्राप्ति से संचित धन में वृद्धि होगी। दूसरी भाषा सीखने के लिए किए गए प्रयास निष्फल रहेंगे।

कन्या- रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। अच्छे व्यंजनों का सुख प्राप्त होगा। अपनी पत्नी के साथ समय अच्छा गुजरेगा।

तुला- व्यापार में कुछ नए परिवर्तन की योजना बनाएंगे। लंबी यात्रा का योग बनेगा। आपको किसी रोग से कष्ट की  संभावना रहेगी।

वृश्चिक- पूजा-पाठ,  सत्संग में रुचि बढ़ेगी। आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। संतान का पूर्ण सुख प्राप्त होगा।

धनु- गुरु जी का आशीर्वाद के बिना नए कार्य में सफलता नहीं मिलेगी। नौकरी में उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में क्षति होना संभव है।

मकर- अपने जीवन साथी के साथ प्रेम प्रसंग अच्छा रहेगा। बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। आत्मबल की वृद्धि होगी।

कुंभ- आपको किसी से ऋण लेना पड़ सकता है। आपके स्वास्थ्य में  निरंतर लाभ होगा। कुटुंब जनों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन- प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से सौगात मिलने के संकेत हैं। मानसिक शांति प्राप्त होगी।

आज का पंचांग

1 अक्टूबर 2020 संवत 2077 शाखा 1942 सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु सूर्योदय प्रातः 6:11  बजे से सूर्यास्त सायं  6:03 बजे तक आश्विन शुक्ल पक्ष, अधिक मास, पूर्णिमा रात्रि अंत 2:35 बजे तक तत्पश्चात प्रतिपदा दिन गुरुवार, नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद रात्रि 5:56 बजे तक तत्पश्चात रेवती, योग: वृद्धि रात्रि 8:26 बजे तक तत्पश्चात ध्रुव, करण: विश्टि, चंद्रमा मीन राशि में भ्रमण करेगा,  राहु काल दोपहर 1:36 बजे से दोपहर 3:05 बजे तक, कल राहुकाल सुबह 10:37 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक  रहेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

नववर्ष के दिन शुक्र और राहु के मध्य सेक्सटाइल यानी एक दूसरे से 60 अंश की दूरी बना रहा है। यदि विदेश से जुड़े अर्थात निर्यात आदि किसी कार्य से संबंधित हैं, तो यह वर्ष उत्तम लाभ प्रदान करेगा। रोजी रोजगार के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। वर्तमान नौकरी-व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। यदि राजनीति या सामाजिक कार्य से संबंध रखते हैं तो आपकी ख्याति बढ़ेगी। कोई नया पदभार भी प्राप्त हो सकता है।

श्रेष्ठ दिनांक- 1, 10, 28 हैं

श्रेष्ठ समय— प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में 10 अप्रैल से 21 मई के मध्य।

शुभ दिन— रविवार , बुधवार और गुरुवार।

वर्जित— जिनकी जन्मतिथि 8 है, उनसे सावधान रहें।

विशेष– आपको अग्नि तत्व प्रधान कार्य, लेखन, संपादन, पत्रकारिता शोध कार्य और सर्जरी तथा प्रशासनिक कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। परिवार में मंगल कार्य भी संपन्न होगा। आय में वृद्धि होगी। व्यय  की अधिकता पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।  जमीन जायदाद वाहन का क्रय भी कर सकते हैं।

महिलाओं के लिए– विभिन्न स्तरों पर आपको विरोध का सामना  करना पड़ सकता है, लेकिन इससे आप कतई विचलित नहीं होंगी। कार्य का बोझ बढ़ेगा,  जिसका निर्वाह तो बखूबी करेंगीं, लेकिन अक्सर मन भी उचाट  हो जाया करेगा। प्रेम प्रसंग प्रारंभ हो सकता है। यदि उसी व्यक्ति से विवाह भी चाहती हों तो झंझटों के लिए तैयार रहे।

छात्र के लिए— आपकी सकारात्मक आचरण की लोग प्रशंसा करेंगे।  किसी महत्वपूर्ण परीक्षा प्रतियोगिता में बैठ रहे हैं तो मेहनत करें,  सफलता प्राप्त होगी। कला, साहित्य, संगीत, रंगमंच से जुड़े हैं तो इस क्षेत्र में अच्छी सफलता अर्जित होगी।

Dr.  Rachna K  Bhardwaj, 9717891538

- Advertisement -