राशिफलः तुला राशि वालों के लिए व्यापार की दृष्टि से अति उत्तम रहेगा

0
89
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः तुला राशि वालों के लिए व्यापार की दृष्टि से अति उत्तम रहेगा। 22 नवम्बर को तुला राशि वालों को सफलता मिलेगी। वहीं मीन राशि वाले आज के दिन कोई भी निर्णय बहुत ही सोच समझ कर लें अन्यथा परेशानी में पड़ जाएंगे । तो आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा, अन्य राशि वालों का आज का दिन।

22 नवम्बर 2020 पंचांग

सूर्योदय-  प्रातः 6:44 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:24  बजे तक, मास- कार्तिक शुक्ल पक्ष, तिथि- अष्टमी रात्रि 10:51 बजे तक तत्पश्चात् नवमी, दिन- रविवार, नक्षत्र- धनिष्ठा सुबह 11:08 बजे तक तत्पश्चात शतभिषा, योग- ध्रुव रात्रि अंत 6:00 बजे तक तत्पश्चात् व्याधात, करण- विष्टि, राशि- चन्द्रमा कुम्भ राशि में भ्रमण करेगा।

- Advertisement -

आज का शुभ व अशुभ समय 

शुभ समय- सुबह 10:48  बजे  से दोपहर 12:07  बजे तक रहेगा, राहुकाल- सायं 4.04 बजे से सायं 5.24 बजे तक

22 नवम्बर 2020 राशिफल 

मेषः- भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

वृषः- सहन शक्ति की वृद्धि होगी। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा।

मिथुनः- पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्यों में में गति आयेगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

कर्कः- आप गलत कार्यो से दूर रहें। आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा। वाणी मंे मधुरता एवं संयम रखें।

सिंहः- विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

कन्याः- आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे।

तुलाः- तुला राशि वालों को व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

वृश्चिकः- भाग्य के भरोसे कार्य पूर्ण नहीं होगा। सामाजिक मान-सम्मान में हानि हो सकती हैं। नौकरी के प्रयास सफल होंगे।

धनुः- ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

मकरः- पत्नी की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। संचित धन का लाभ हो सकता है। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा।

कुम्भः- क्रूर कार्य से बचें, अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। आपका मन अच्छे कार्यों के प्रति विचार करेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद मिलेगा।

मीनः- अधिक प्रयासों के बावजूद असफलता मिलने की संभावना रहेगी। गलत कार्यो में धन खर्च होगा। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आपका नूतन वर्षांक 7 है तथा यह वर्ष आपके लिए अनेक प्रकार से उतार-चढ़ाव लेकर आ रहा है। मानसिक पेरशानियां बढ़ेंगी। जिन लोगों की आपमें सहायता की है, वे ही आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। आप इस वर्ष किसी से ज्यादा लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। इस वर्ष आपको विपरीत लिंगीय लोगों से अपयश तथा बदनामी मिलने का भी योग है, लेकिन आप फिल्म व्यवसाय, यात्र, एयर होस्टेस, डेयरी फार्म, गुप्त कार्य, केमिस्ट, फरातत्व, गोताखोरी, तैराकी तथा समुद्री जीवन जैसे मछली आदि से सम्बन्धित क्षेत्र से व्यापार तथा सर्विस आदि करके या शुरूआत करके लाभ कमा सकते हैं। इस वर्ष आप सी. बी. आई. सी. आई. डी. के लिए भर्ती होने का प्रयास कर सकते हैं। आप ग्रीस, मास्को, कश्मीर, स्वीडन, बैंकाक आदि देशों से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

श्रेष्ठ तिथियाः 4, 13, 22, 31 हैं। श्रेष्ठ समयः वर्ष में 13 दिसम्बर से 13 जनवरी के मध्य। शुभ दिनः सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार। अपने मांगलिक कार्य इन्हीं दिनों में सम्पन्न करें। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 8 है, उनसे सावधान रहें। विवाह भूलकर भी न करें, बर्बादी का रास्ता है।

विशेषः कैरियर के लिए अपना व्यापार करें तो कामयाबी हासिल होगी। नवम्बर-दिसम्बर में आपको सामान्य सफलता मिलेगी। जनवरी-फरवरी में व्यापार से लाभ प्रमोशन, मान सम्मान तथा गरिमा बढ़ने का अवसर रहेगा। विदेश यात्र का योग बन रहा है। मार्च तथा अप्रैल में भी नया व्यापार किसी बड़े अधिकारी से लाभ तथा रत्न आभूषण की प्राप्ति होगी। मई-जून में फिल्म जगत से लाभ तथा यदि आप अभिनेता हैं तो फिल्म पुरस्कार की आशा है। सितम्बर तथा अक्टूबर भी हर प्रकार से लाभ देगा। सितम्बर तो लाभ की अपेक्षा खर्च ज्यादा देगा तथा मान-हानि करवा सकता है।

  • ज्योतिषीः रचना भारद्वाज, कांटैक्ट नंबर- 7428600281

यह भी पढ़ेंः राशिफल के हिसाब से मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -