राशिफल 8 मार्चः मेष राशि वालों को वाहन सुख-सुविधा का आनंद मिलेगा

0
213
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।

राशिफल 8 मार्चः मेष राशि वालों को वाहन सुख-सुविधा का आनंद मिलेगा। नये वाहन खरीदने का योग बनेगा। आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे। राशिफल के हिसाब से 8 अप्रैल 2021 को मकर राशि वाले व्यक्ति यदि व्यापारी हैं और अपने व्यापार में कोई नई योजना द्वारा परिवर्तन लाना चाहते हैं तो उनको लाभ की प्राप्ति होने की पूरी संभावना रहेगी। आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

8 अप्रैल 2021का पंचांग 

सूर्योदयः प्रातः 6:02 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) समय 4:53 बजे, सूर्योदयः (बिहार) समय 4:54 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:38  बजे तक, मासः चैत्र कृष्ण पक्ष, तिथि: द्वादशी रात्रि अंत 3:14 बजे तक तत्पश्चात् त्रयोदशी, दिनः गुरुवार, नक्षत्र: शतभिषा रात्रि अंत 4:56 बजे तक तत्पश्चात् पूर्व भाद्रपद, योगः शुभ दोपहर 1:50 बजे तक तत्पश्चात् शुक्ल, करणः कौलव, राशि: चन्द्रमा कुम्भ राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 10:47  बजे से दोपहर 15:20 बजे तक, राहुकालः दोपहर 13.57 बजे से दोपहर 15.32 बजे तक,

- Advertisement -

8 अप्रैल 2021 का राशिफल 

मेषः- वाहन सुख-सुविधा बढे़गी एवं नये वाहन खरीदने का योग बनेगा। आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे।

वृषः- आप गरीबों की सहायता करेंगे। आपके अन्दर सहनशीलता का भाव बढ़ेगा। आपको समाज में सम्मान मिलेगा एवं सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है।

मिथुनः- परिवार के तरफ से शुभ समाचार मिलने के संकेत है। आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।  आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी।

कर्कः- मन में हमेशा चिन्ता बनी रहेगी। मन अशान्त रहेगा। आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  आपके शत्रु शारीरिक कष्ट पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

सिंहः- आप अपने कार्य पूर्ति के लिए झूठ का सहारा लेंगे। आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा।

कन्याः- यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं तो आप कठोर परिश्रम करें तब ही सफलता प्राप्त होगी। आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ बनी रहेगी। आपके चलते हुए कार्यों में बाधायें उत्पन्न होगी एवं ध्न हानि की सम्भावना बढेगी।

तुलाः- आपके अच्छे कर्मों से आपके पिता का मान-सम्मान बढ़ेगा एवं बुजुर्गों का आर्शीवाद प्राप्त होगा। यदि आप विद्या अध्ययन कर रहे है तो इस क्षेत्र में आपको सफलता होगी। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

वृश्चिकः- यदि आपके पद एवं अधिकारों में वृद्धि होने वाली है तो उसमें बाधायें उत्पन्न होगी। आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप सम्पत्ति बेचना चाहते है तो उसके बिकने में बाधायें आयेगी।

धनुः- आज के दिन आपके अधिकारों में कमी आ सकती है। धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा।

मकरः- यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो अपने व्यापार में कुछ नये परिवर्तन करेंगे जिससे आपका लाभ होगा। आपको शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा।

कुम्भः- आप काफी सोच समझकर कार्य करेंगे फिर भी नुकसान होने की सम्भावना रहेगी। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे, साझेदारी मे व्यापार करें। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी

मीनः- आप सट्टे या लाटरी से दूर रहे अन्यथा धन हानि होगी। यदि आप ऋण लेना चाहेंगे तो परेशानियों सहित कार्य पूरा होगा। आपका दूर देश की यात्राओं का योग बनेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

शुक्र और प्लूटो के मध्य 100 अंश की दूरी से संयोग बन रहा है। इसे षडाष्टक भी कहते हैं। ज्योतिष में षडाष्टक को बहुत अच्छा नहीं माना जाता। इसके परिणामस्वरूप यह वर्ष आपको मिले-जुले फल प्रदान करेगा। आप के विचार और योजनाओं का लोग खुलकर विरोध करेंगे। समय पर कार्य नहीं बनेंगे और बीच-बीच में अड़चनें भी पेश आएंगी। धन सम्बन्धी कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है। पूंजी-निवेश सम्बन्धी योजनाओं पर एकाएक अमल नहीं करना चाहिए। व्यवसाय में हैं तो इस ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी उन्नति में नीलम, आसमानी नीले वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। श्रेष्ठ तिथियांः 8, 17, 26 हैं। सहायक तिथियांः 6, 15, 24 हैं।

श्रेष्ठ समयः जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष में 14 जनवरी से 12 फरवरी के मध्य 8, 17, 26 तारीखों को हुआ हो वे आपके लिए निष्ठावान व सहायक सिद्ध होंगे। मित्र, प्रेमी, प्रेमिका, जीवन-साथी आदि का चयन करते समय ध्यान रखें। आपके शुभ दिनः गुरुवार, शनिवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 1 और 4 है उनसे सावधान रहें। विवाह तो भूलकर भी न करें। मार्च का महीना विशेष अच्छा नहीं है। अतः योजनाओं का फिलहाल स्थगित ही रखना चाहिए। यदि किसी लम्बी बीमारी

विशेषः आप में अनेक क्षमताएं हैं। आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। लेकिन यदि आप लोहा, कोयला, कारखाना आदि का व्यवसाय करते हैं तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। वास्तव में आपको अपने वर्तमान व्यवसाय का अवलोकन करना चाहिए। नौकरी में हैं तो उच्चाधिकारियों, सहयोगियों के साथ बिगाड़ न पैदा होने दें। किसी ऐसे स्थान पर आपका तबादला हो सकता है जो आपको पसन्द न हो। अप्रैल-मई के महीने कुल मिलाकर अच्छे परिणाम देंगे। परीक्षा, प्रतियोगिता में सम्मिलित हो रहे हैं तो अपनी ओर से कमी न छोड़ें, सफलता प्राप्त हो सकती है।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -