राशिफलः मेष राशि वालों की आज बल्ले-बल्ले, कुंभ राशि वालों को परेशानी

0
144
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः मेष राशि वालों की आज बल्ले-बल्ले होगी, जबकि कुंभ राशि वालों को परेशानी होगी। राशिफल के हिसाब से आज मेष राशि वालों के लिए व्यापार की दृष्टि से उत्तम रहेगा। अपने क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। वहीं आज के दिन कुंभ राशि वाले मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आइए, विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

20 नवम्बर 2020 पंचांग 

सूर्योदय-  प्रातः 6:43 बजे से

- Advertisement -

सूर्यास्त- सायं 5:24  बजे तक

मास- कार्तिक शुक्ल पक्ष

तिथि- षष्ठी रात्रि 9:31 बजे तक तत्पश्चात सप्तमी, दिन शुक्रवार,

नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा सुबह 9:22 बजे तक तत्पश्चात श्रवण

योग- गण्ड सुबह 8:00 बजे तक तत्पश्चात वृद्धि,

करण- कौलव

राशि- चन्द्रमा मकर राशि में भ्रमण करेगा

आज का शुभ व अशुभ समय

शुभ समय- सुबह 9:27  बजे से 10:45  बजे तक रहेगा

राहुकाल- सुबह 10.43 बजे से दोपहर 12.04 बजे तक

20 नवम्बर 2020 राशिफल 

मेषः- मेश राशि वालों को व्यापार में कुछ नये परिवर्तन की योजनाएं बनायेंगे। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। मेष राशि वालों को सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी।

वृषः- पूजा-पाठ, सत्संग में रूचि बढ़ेगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुनः- गुरूजी का आर्शीवाद के बिना नये कार्य में सफलता नहीं मिलेगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन का उपयोग सोच समझकर करें, अन्यथा फॅसले की उम्मीद रहेगी।

कर्कः- अपने जीवन-साथी के साथ प्रेम-प्रसंग अच्छा रहेगा। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा।

सिंहः- आपको किसी से ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा में सुख का आनन्द प्राप्त होगा। अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे।

कन्याः- प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्त होगी। पदोन्नति होने की सम्भावना है। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी।

तुलाः- जायदाद से सम्बन्धित सौदे में लाभ की सम्भावना नहीं है। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापार में परेशानियां अधिक रहेगी इसीलिये आर्थिक निर्णय सोच समझकर ही लें।

वृश्चिकः- सहन शीलता से कार्य करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा। रुके हुए कार्यों में में गति आयगी।

धनुः- आपके परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आपके ऊपर आज पित्रों की विशेष कृपा रहेगी। आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे।

मकरः- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। अदालती झगड़ों से बचाव होगा। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है।

कुम्भः- कुंभ राशि वालों को किसी वस्तु की हानि होने की संभावना है। ऋण मिलने की कोई संभावना नहीं हैं। मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी।

मीनः- रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

चन्द्रमा और शुक्र के मध्य वर्ग बन रहा है, यह वर्ष आपको मिले-जुले परिणाम प्रदान करेगा। आपको निस्संदेह सुअवसर प्राप्त होंगे। लेकिन आप उनका भरपूर उपयोग नहीं कर पायेंगे। संभवतः आप स्थितियों का ठीक से मूल्यांकन नहीं कर पायेंगे और अवसरों को निर्मूल ही जाने देंगे। वर्तमान नौकरी, व्यवसाय में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। पूंजी निवेश संबंधी योजनाओं पर फनर्विचार करने की आवश्यकता है। पारिवारिक वातावरण अनुकूलन लिए रहेगा, लेकिन किसी परिजन का स्वास्थ्य चिन्ता का विषय हो सकता है।

श्रेष्ठ तिथियाः 2, 11, 20, 29 हैं। श्रेष्ठ समयः वर्ष में 20 जुलाई से 20 अगस्त के मध्य। शुभ दिनः सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार। अपने शुभ कार्य इन्हीं दिनों में सम्पन्न करें। शुभ फल प्राप्ति होगी। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 7 है उनसे सावधान रहें। घोर शत्रुता वाला अंक है। व्यापारिक एंव वैवाहिक सम्बन्ध कदापि स्थापित न करें, विनाशकारी साबित होगा। विशेषः कैरियर के क्षेत्र में पर्यावरण, पर्यटन, राजनीति के क्षेत्र में जाते हैं तो उज्जवल भविष्य है।

महिलाओं के लिएः पारिवारिक स्तर पर आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी परिजन का व्यवहार पीड़ा पहुंचा सकता है। रोजी, रोजगार की तलाश में हैं तो अपने प्रयत्नों में तेजी, लायें, आसानी से सफलता प्राप्त नहीं होगी। प्रेम-प्रसंगों के प्रारम्भ होने की संभावना है।

छात्रों के लिएः यह वर्ष आपको बिना कड़ी मेहनत के अनुकूल परिणाम नहीं देगा। यदि यह पूर्व में समझ लेंगे तो आगे चलकर सब प्रकार के झंझटों से स्वयं को मुक्त भी कर सकेंगे।

ज्रयोतिषीः रचना भारद्वाज, कांटैक्ट नंबर-7428600281

- Advertisement -